Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड (BSEB) के 12वीं के नतीजे बस कुछ ही देर में जारी होने वाले हैं और ये ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव हो जाएंगे. इस साल इंटर की परीक्षा 1 से 15 फरवरी के बीच हुई थी, जिसमें 12,92,313 छात्र शामिल हुए थे. परीक्षा 38 जिलों के 1,677 केंद्रों पर आयोजित की गई थी और कॉपियों का मूल्यांकन 27 फरवरी से 8 मार्च तक हुआ था. हालांकि रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के चलते सर्वर स्लो हो रहा है. अगर आपका रिजल्ट नहीं खुल पा रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बिना इंटरनेट के भी इसे चेक किया जा सकता है.
वेबसाइट नहीं चल रही? टेंशन न लें, SMS है ना
रिजल्ट के समय इंटरनेट स्लो होना या वेबसाइट का न खुलना आम बात है. ऐसे में सबसे आसान तरीका SMS है. आप एक छोटा सा मैसेज भेजकर अपना स्कोरकार्ड सीधे अपने फोन पर मंगवा सकते हैं. इसके लिए आपको किसी महंगे स्मार्टफोन या तेज इंटरनेट की जरूरत नहीं है, सिंपल की-पैड वाले फोन से भी काम हो जाएगा.
बिहार बोर्ड का रिजल्ट SMS से देखने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
1. कक्षा 10वीं (मैट्रिक) के लिए
- अपने मोबाइल का मैसेज बॉक्स (Inbox) खोलें.
- टाइप करें BIHAR10 <स्पेस> अपना रोल नंबर
- इसे 56263 नंबर पर भेज दें.
- कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट मैसेज में आपके स्क्रीन पर होगा.
कक्षा 12वीं (इंटर) के लिए
- मैसेज बॉक्स में जाएं और नया मैसेज लिखें.
- टाइप करें BIHAR12 <स्पेस> अपना रोल नंबर
- अब इस मैसेज को 56263 पर सेंड कर दें.
- आपका रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा.
रिजल्ट डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें
1. सबसे पहले digilocker.gov.in पर जाएं या DigiLocker ऐप ओपन करें.
2. आधार नंबर या मोबाइल नंबर से साइन-इन करें. अगर अकाउंट नहीं है, तो साइन अप करें.
3. 'Education' टैब में जाकर 'Bihar School Examination Board (BSEB)' सेलेक्ट करें.
4. 'क्लास 10th' या 'क्लास 12th' मार्कशीट या रिजल्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें.
5. अपना रोल नंबर, ईयर और अन्य डिटेल्स भरें.
6. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
7. रिजल्ट आप 'Get Document' पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं.
बिहार बोर्ड रिजल्ट देखने के तरीके
अगर मेन वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in नहीं खुल रही है, तो आप अल्टरनेटिव लिंक्स results.biharboardonline.com और secondary.biharboardonline.com को भी ट्राई कर सकते हैं. यहां आपको आसानी से रिजल्ट मिल जाएगा.
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट NDTV पर कैसे चेक करें (How to check Bihar Board 10th Result 2026 at www.ndtv.in)
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
- होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब यहां पर आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
- आप Bihar Board Class 10 Exam Results 2026 पर क्लिक करिए.
- खुलते ही एक फॉर्म खुलेगा. इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें.
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
- ऐसा करने पर बीएसईबी मै
- ट्रिक रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगा.