अंबेडकर जयंती के मौके पर क्या आपके शहर में स्कूल कॉलेज बंद हैं? जानिए पूरा अपडेट

Ambedkar Jayanti 2026: आज आंबेडकर जयंती के मौके पर कई राज्यों में स्कूल कॉलेज बंद रहने की संभावना है, जानिए आपके शहर का अपडेट.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Ambedkar Jayanti 2026

Ambedkar Jayanti 2026: आज पूरे देश में अंबेडकर जयंती बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाई जा रही है और इसी के साथ स्टूडेंट्स और पैरेंट्स के बीच एक सवाल तेजी से घूम रहा है कि आखिर आज स्कूल और कॉलेज खुले हैं या बंद. हर साल 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कई राज्यों में छुट्टी रहती है, लेकिन हर जगह नियम एक जैसे नहीं होते. ऐसे में बच्चों से लेकर अभिभावकों तक सभी ये जानना चाहते हैं कि आज छुट्टी है या पढ़ाई होगी. अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो ये खबर आपके लिए ही है.

क्यों खास है आज का दिन

आज डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती है, जिन्हें भारतीय संविधान का निर्माता कहा जाता है. उन्होंने समाज में बराबरी और अधिकारों के लिए लंबी लड़ाई लड़ी. इसी वजह से ये दिन पूरे देश में सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. स्कूलों और कॉलेजों में भी अक्सर इस दिन खास कार्यक्रम होते हैं.

कहां-कहां स्कूल बंद रहने की संभावना

आज उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे कई राज्यों में स्कूल और कॉलेज बंद रहने की संभावना है. सरकारी संस्थानों में तो छुट्टी लगभग तय मानी जाती है, वहीं कई प्राइवेट स्कूल भी इस दिन बंद रहते हैं. दिल्ली में भी स्कूल बंद रहने की उम्मीद है, लेकिन अंतिम फैसला स्थानीय प्रशासन और स्कूल मैनेजमेंट पर निर्भर करता है.

अप्रैल में छुट्टियों की भरमार

सिर्फ आज ही नहीं, बल्कि अप्रैल में कई त्योहारों की वजह से अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां देखने को मिल सकती हैं. तमिल न्यू ईयर, विषु, बोहाग बिहू और पोहेला बोइशाख जैसे त्योहारों के चलते कई जगह स्कूल बंद रह सकते हैं. इसलिए हर राज्य का शेड्यूल थोड़ा अलग हो सकता है.

Advertisement

आगे भी मिल सकती हैं छुट्टियां

अप्रैल के बाद मई की शुरुआत में भी छुट्टियों का सिलसिला जारी रह सकता है. 1 मई को मजदूर दिवस और इसके बाद बुद्ध पूर्णिमा जैसे त्योहार भी स्कूल बंद करा सकते हैं. ऐसे में सबसे सही तरीका ये है कि आप अपने स्कूल का ऑफिशियल नोटिस जरूर चेक करें.

Featured Video Of The Day
samrat choudhary CM of Bihar: बिहार के नए चौधरी होंगे सम्राट, बुधवार को लेंगे शपथ