Currents Affairs in Hindi: क्या हैं आज की जरूरी घटनाएं, एग्जाम की तैयारी के लिए जरूरी

NDTV Hindi आपके लिए लेकर आया है, डेली करेंट अफेअर्स सीरीज. इसकी मदद से आप रोजाना कम समय में ही जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नई दिल्ली:

Currents Affairs in Hindi: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए करेंट अफेअर्स पढ़ना उतना ही जरूरी है. रोजाना एक घंटे न्यूज पेपर पढ़ना काफी टाइम-टेकिंग हो जाता है, ऐसे में आपके पास ये ऑप्शन हो कि आप जब जरूरी घंटनाओं के बारे में जान लें तो कितना आसान हो जाएगा. करेंट अफेयर्स की तैयारी करने के लिए आपको काफी लंबा समय देना होता है, क्योंकि इसका कोई  सिलेबस नहीं होता है. आपकी परीक्षा की तैयारी में कोई दिक्कत न हो इसलिए NDTV Hindi आपके लिए लेकर आया है, डेली करेंट अफेअर्स सीरीज. इसकी मदद से आप रोजाना कम समय में ही जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

Question (1): दिल्ली सरकार द्वारा हाल ही में गरीब महिलाओं को ₹2500 की वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए किस योजना को मंजूरी दी गई?
a. (नारी शक्ति योजना)
b. (नारी वंदन योजना)
c. (महिला समृद्धि योजना)
d. (महिला कल्याण योजना)
 Answer: c 

Question 2: केंद्र सरकार ने 9 मार्च, 2025 को किस राज्य के माधव राष्ट्रीय उद्यान को देश का 58वाँ बाघ अभयारण्य घोषित किया है?
a. (उत्तर प्रदेश)
b. (हिमाचल प्रदेश)
c. (मध्य प्रदेश)
d. (अरुणाचल प्रदेश)
 Answer: c 

Question: किस बैंक ने भारतीय वायु सेना (IAF) के पेंशनभोगियों के लिए 'प्रोजेक्ट HAKK' शुरू किया है?
a. (RBI)
b. (HDFC बैंक)
c. (SBI बैंक)
d. (एक्सिस बैंक)
 Answer: b 

Advertisement

Question: हाल ही में किस राज्य सरकार ने केंद्र सरकार की राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) योजना के कार्यान्वयन को मंजूरी दी है?
a. (उत्तर प्रदेश)
b. (उत्तराखंड)
c. (केरल)
d. (कर्नाटक)
 Answer: b 

Question: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (IWD) 2025 की थीम क्या है?
a. (कार्रवाई में तेज़ी लाना)
b. (समान शक्ति, समान अधिकार)
c. (नारी सशक्तिकरण)
d. (डिजिटऑल: लैंगिक समानता के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी)
 Answer: a 

Advertisement

Question: हाल ही में किस देश के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी का सबसे पुराना उल्कापिंड टकराव क्रेटर खोजा है?
a. (चीन)
b. (जापान)
c. (ऑस्ट्रेलिया)
d. (रूस)
 Answer: c 

Question: हाल ही में किस राज्य ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया की निगरानी के लिए 'मीडिया निगरानी केंद्र' स्थापित करने की घोषणा की है?
a. (महाराष्ट्र)
b. (मध्य प्रदेश)
c. (राजस्थान)
d. (गुजरात)
 Answer: b

ये भी पढ़ें-History Important Question: भारत में पुर्तगाली शासन की स्थापना किसने की? जानिए इतिहास के जरूरी सवालों के जवाब

Featured Video Of The Day
NDTV Creators Manch 2026 | Priya Malik Poetry: 'इश्क है' वाली प्रिया मालिक का सबसे बेबाक इंटरव्यू
Topics mentioned in this article