हर साल लाखों छात्र UPSC क्लीयर करने का सपना देखते हैं. लेकिन ये सपना सच करने की राह आसान नहीं है. दिन-रात की मेहनत के बाद हर छात्र इस एग्जाम को क्रैक कर पाते हैं. और एक बार क्रैक हो जाए तो लाखों के लिए मिसाल बनते हैं. ऐसी ही एक अफसर हैं यूपी कैडर की IPS अधिकारी अंशिका वर्मा. अंशिका वर्मा ने बिना किसी कोचिंग के सिवलि सर्विस एग्जाम क्रैक किया था.
तेजतर्रार अफसर के तौर पर पहचान
अंशिका वर्मा 2021 बैच की IPS अधिकारी हैं. महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर काफी काम कर चुकी हैं. वे मार्शल आर्ट में प्रशिक्षित भी हैं. अंशिका वर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं. लाखों युवा उनके फैन हैं, जो उन्हें लेडी सिंघम बुलाते हैं.
हाल ही में अंशिका वर्मा की शादी SP केके बिश्नोई से हुई है. जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं-
प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरी
अंशिका वर्मा का जन्म 3 जनवरी 1996 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ. उनके पिता सरकारी नौकरी में थे, जो अब रिटायर हो चुके हैं. प्रयागराज में प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद अंशिका वर्मा ने नोएडा के गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन में बीटेक डिग्री हासिल की थी. इसके बाद वे सिविल सर्विसेज एग्जाम की तैयारी करने लगीं.
पहली बार में उनका यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम क्लियर नहीं हुआ था. उन्होंने हिममत नहीं हारी और दोबारा अटेंप्ट किया. बिना कोचिंग के दूसरी बार में यह सफलता हासिल की. साल 2021 में अंशिका को सफलता मिली और उन्होंने 136वीं रैंक हासिल की. उन्हें यूपी कैडर आवंटित किया गया.