NIOS Registrations 2022: एनआईओएस क्लास 10, 12 एडमिशन लास्ट डेट, आज ही भरें फॉर्म

कक्षा 10वीं और 12वीं में प्रवेश के लिए एनआईओएस पंजीकरण 2022 आज, 31 जुलाई, 2022 को समाप्त हो जाएगा. जो छात्र अगले शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए एनआईओएस में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे nios.ac.in पर पंजीकरण कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
NIOS Registrations 2022: एनआईओएस क्लास 10, 12 एडमिशन लास्ट डेट, आज ही भरें फॉर्म

NIOS Registrations 2022: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (National Institute of Open Schooling, NIOS), एनआईओएस क्लास 10 और 12 में एडमिशन के लिए पंजीकरण 2022 प्रक्रिया आज समाप्त हो जाएगा. जो छात्र आगामी शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए एनआईओएस में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे जल्दी से nios.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. एनआईओएस आवेदन प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगा लेकिन इसके लिए छात्रों को विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा. एनआईओएस पंजीकरण 15 सितंबर, 2022 तक जारी रहेगा, जिसके लिए 700 रुपये तक का लेट फाइन देना होगा.

CAT 2022: IIM Bangalore ने जारी किए डेट्स, जानें किस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन और एग्जाम डेट

NIOS बोर्ड परीक्षा 2022 अप्रैल / मई 2023 में आयोजित की जाएगी. यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि NIOS प्रवेश 2022 दो ब्लॉकों में आयोजित किया जाएगा: ब्लॉक 1 (अप्रैल / मई 2022) और ब्लॉक 2 (अक्टूबर / नवंबर 2022). ब्लॉक 2 पंजीकरण 16 सितंबर, 2022 से शुरू होगा और परीक्षाएं अक्टूबर/नवंबर 2023 में आयोजित की जाएंगी.

CUET UG 2022: लगभग 6.8 लाख छात्रों के लिए फेज 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड कल जारी किया जाएगा

Advertisement

NIOS Admission 2022: डॉक्यूमेंट 

एनआईओएस के लिए आवेदन करते समय, छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट पर उल्लिखित दस्तावेजों को जमा करना होगा, उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.

Advertisement
  • पासपोर्ट साइज फोटो (रंगीन)
  • हस्ताक्षर (काली स्याही में)
  • वैध पहचान प्रमाण (जैसे आधार कार्ड या पासपोर्ट या राशन कार्ड आदि)
  • जन्म तिथि का वैध प्रमाण
  • निवास का एक वैध प्रमाण
  • कक्षा 8वीं की मार्कशीट (सेकेंडरी कोर्स के मामले में) या कक्षा 10वीं की मार्कशीट (सीनियर वसेकेंडरी कोर्स के मामले में)
  • सामाजिक श्रेणी / जाति प्रमाण पत्र (यदि छात्र अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी से संबंधित है)
  • भूतपूर्व सैनिक प्रमाणपत्र (यदि वह भूतपूर्व सैनिक है)
  • विकलांगता प्रमाण पत्र

NIOS Admission Registrations 2022: डायरेक्ट लिंक 

Featured Video Of The Day
Top 50 Headlines: Pahalgam Attack | PM Modi | Indus Water Treaty | Pakistan | Rahul Gandhi | Kashmir
Topics mentioned in this article