NEST 2022 Result: नेस्ट रिजल्ट 2022 घोषित, डायरेक्ट लिंक से परिणाम देखने का तरीका यहां देखें

राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (National Institute of Science Education and Research), NISER भुवनेश्वर ने NEST परिणाम 2022 घोषित कर दिया है NISER और CBES दोनों के लिए NEST स्कोर अब ऑफिशियल वेबसाइट - Nestexam.in पर उपलब्ध है.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
NEST रिजल्ट 2022 घोषित, ऑफिशियल वेबसाइट से ऐसे देख सकते हैं परिणाम

NEST Result 2022: राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (National Institute of Science Education and Research), NISER भुवनेश्वर ने नेस्ट रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया है. NISER और CBES दोनों के लिए NEST स्कोर अब आधिकारिक वेबसाइट - Nestexam.in पर उपलब्ध है. जो उम्मीदवार नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST) 2022 के लिए उपस्थित हुए हैं थे, वे यहां दिए गए स्टेप-बाय गाइड या NEST रिजल्ट डायरेक्ट लिंक की मदद से NISER स्कोर और CEBS स्कोर देख सकते हैं. NEST 2022 स्कोरकार्ड NISER भुवनेश्वर द्वारा निर्धारित समय में प्रकाशित किया जाएगा. संस्थान ने आधिकारिक वेबसाइट पर पहले ही NEST 2022 उत्तर कुंजी जारी कर दी है. 

NEST 2022 के स्कोर की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी. नेस्ट 2022 परीक्षा 18 जून, 2022 को केंद्र-आधारित परीक्षा के रूप में ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी. नेस्ट एग्जाम 2022 पास करने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. ऑफिशियल वेबसाइट से NEST 2022 परिणाम ऑनलाइन देखने के लिए चरण-दर-चरण प्रक्रिया नीचे देखें. 

NEST 2022 Result: कैसे चेक करें?

  • चरण 1: नेस्ट की आधिकारिक वेबसाइट Nestexam.in पर जाएं
  • चरण 2: होम पेज पर, 'नेस्ट 2022 रिजल्ट - लिंक पर क्लिक करें.
  • चरण 3: नए पेज पर, रोल नंबर और आवेदन संख्या जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करें.
  • चरण 4: सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • चरण 5: अब स्क्रीन पर NEST रिजल्ट 2022 प्रदर्शित होगा
  • चरण 6: रिजल्ट पीडीएफ की जांच करें और इसे डाउनलोड करें.

Direct Link: NEST 2022 Result - NISER or CEBS

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (NISER) भुवनेश्वर और मुंबई विश्वविद्यालय - डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी सेंटर फॉर एक्सीलेंस द्वारा जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और भौतिकी में पांच साल के एकीकृत एमएससी कार्यक्रम में उम्मीदवारों को प्रवेश देने के लिए NEST परीक्षा आयोजित किया जाता है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Union Budget 2025: कहने को 1 फरवरी, लेकिन Middle Class को आज मिला मोदी सरकार से असली New Year Gift!
Topics mentioned in this article