Career in Animation: इस समय जिन स्किल्स की मार्केट में डिमांड बढ़ रही है, उनमें से एक है एनिमेशन. एनिमेशन का यूज फिल्मों, वेब सीरीज, गेमिंग हर जगह हो रहा है. यह फील्ड उन लोगों के लिए अच्छा है जो क्रिएटिव हैं और कुछ हटकर काम करना चाहते हैं. इस काम में ड्रॉइंग, डिजाइन का यूज होता है. एनिमेशन में कैसे बना सकते हैं करियर, क्या करनी होती है पढ़ाई और कितनी होती है कमाई, इस लेख में जानें.
क्या होता है एनिमेशन का काम
एनिमेशन एक ऐसी तकनीक है, जिसमें तस्वीरों या ग्राफिक्स को इस तरह से पेश किया जाता है कि वे चलती हुई दिखाई दें. इसमें 2D, 3D, VFX, मोशन ग्राफिक्स जैसे काम होते हैं.
एनिमेशन के लिए क्या पढ़ना होता है
इसके लिए कई तरह के कोर्स होते हैं. आप इनमें से कोई भी कोर्स कर सकते हैं. ये कोर्स 12वीं के बाद होते हैं जैसे- डिप्लोमा इन एनिमेशन कर सकते हैं. ये 6 महीने से 1 साल का कोर्स होता है. या सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं, जो शॉर्ट टर्म का यानी 3 से 6 महीने का कोर्स हो सकता है. इसके अलावा स्पेशलाइजेशन कोर्स जैसे 3D एनिमेशन, गेम डिजाइन, VFX, मोशन ग्राफिक्स आदि में कराए जाते हैं.
लो आ गए 'AI employee', सातों दिन 24 घंटे नॉन-स्टाप करेंगे काम, क्या चली जाएंगी और नौकरियां?
यहां एनिमेशन की डिमांड है
- फिल्म और टीवी इंडस्ट्री
- गेमिंग कंपनियां
- एडवरटाइजिंग एजेंसियां
- डिजिटल मार्केटिंग कंपनियां
- यूट्यूब और कंटेंट क्रिएशन
कितनी मिलती है सैलरी
शुरुआत में 15,000 से 30,000 रुपये महीने तक मिल सकते हैं. अनुभव बढ़ने के साथ यह सैलरी 50,000 से 1 लाख या उससे कहीं अधिक हो सकती है. फ्रीलांसिंग में कमाई के अच्छे मौके मिलते हैं.