How to get lpg gas cylinder delivery work: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच LPG सिलेंडर चर्चा में हैं. लोग लंबी-लंबी लाइन लगाकर सिलेंडर ले रहे हैं. सिलेंडर के डिलीवरी ब्वॉय को देखते ही लोग रोककर पूछने लगते हैं कि उन्हें कब सिलेंडर मिलेगा. पर क्या आप जानते हैं कि गैस सिलेंडर डिलीवरी करने वाले ब्वॉय का काम कैसे मिल सकता है और इनकी कमाई कितनी होती है. जानें इस काम से जुड़ी हर जानकारी.
सिलेंडर डिलीवरी का काम कैसे मिलता है
1. अपने आसपास की गैस एजेंसियों जैसे इंडेन, भारत गैस, एचपी गैस के ऑफिस जाएं. वहां मैनेजर या मालिक से मिलकर नौकरी की बात करें. उनके द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर वैकेंसी के लिए एप्लाई करें.
2. इस काम के लिए आमतौर पर आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बाइक या स्कूटर के कागज, पासपोर्ट साइज फोटो मांगी जा सकती है. इनका पहले ही इंतजाम कर लें.
3. इस नौकरी को पाने के लिए आपको दोपहिया वाहन चलाना आना चाहिए. साथ ही, चूंकि गैस सिलेंडर भारी होता है, इसलिए शारीरिक रूप से फिट होना जरूरी है.
4. आपको अपने इलाके की गलियों और रास्तों की अच्छी जानकारी होनी चाहिए.
इस नौकरी में क्या करना होगा
- ग्राहकों तक गैस सिलेंडर पहुंचाना
- खाली और भरे सिलेंडर का सही हिसाब रखना
- पैसे या ऑनलाइन पेमेंट का ध्यान रखना
- समय पर डिलीवरी करना
प्रति सिलेंडर कितनी कमाई
गैस एजेंसियों में काम करने वाले डिलीवरी ब्वॉय को आमतौर पर 20 से 30 रुपए प्रति सिलेंडर कमीशन मिलता है. अगर डिलीवरी करने की जगह दूर है तो यह राशि 30 से 35 रुपए के बीच हो सकती है. अगर डिलीवरी बॉय रोजाना 30 सिलेंडर डिलीवर कर रहा है, तो उसकी दिनभर की कमाई करीब 600 से 750 रुपए बन सकती है.