GATE 2020 Exam: गेट परीक्षा खत्म, आने वाले दिनों में आएगी आंसर-की

GATE 2020 परीक्षा आज समाप्त हो गई है. अब आने वाले दिनों में गेट 2020 परीक्षा की आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitd.ac.in पर जारी की जाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
Gate 2020 Exam: गेट परीक्षा 01, 02, 08 और 09 फरवरी, 2020 को हुई थी.
नई दिल्‍ली:

GATE 2020 परीक्षा समाप्त हो गई है. आज गेट परीक्षा (GATE 2010 Exam) का आखिरी दिन था. गेट परीक्षा  1,2,8 और 9 फरवरी यानी आज आयोजित की गई थी. गेट परीक्षा का आयोजन 25 विषयों के लिए किया गया था. सभी विषयों के लिए परीक्षा कम्प्यूटर आधारित हुई थी. परीक्षा समाप्त होने के बाद अब आने वाले दिनों में गेट परीक्षा की आंसर-की (GATE Answer Key) जारी की जाएगी. 

परीक्षा की आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitd.ac.in पर अपलोड की जाएगी. उम्मीदवार इस वेबसाइट से ही आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकेंगे. GATE परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा 16 मार्च को की जाएगी. GATE स्कोर नतीजे जारी किए जाने के बाद तीन सालों तक के लिए मान्य होता है.

GATE परीक्षा का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस समेत देश के सात आईआईटी संस्थान करते हैं. जिनमें बॉम्बे, दिल्ली, गुवाहाटी, कानपुर, खड़गपुर, मद्रास और रुड़की के आईआईटी संस्थान शामिल हैं.

GATE परीक्षा में किए गए स्कोर के आधार पर ही एम.टेक. कोर्स या इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी/आर्किटेक्चर डॉक्टोरल प्रोग्राम में एडमिशन दिया जाता है. यही नहीं कई सारी सरकारी कंपनियां भर्ती के लिए GATE स्कोर का इस्तेमाल करती हैं.  

Advertisement

GATE परीक्षा की घोषणा जुलाई 2019 में की गई थी वहीं आधिकारिक नोटिफिकेशन सिंतबर में आया था.

Featured Video Of The Day
Raghav Chadha Quits AAP: कौन हैं AAP के 7 बगावती सांसद? | Swati Maliwal | Arvind Kejriwal |Breaking
Topics mentioned in this article