सरकारी स्कूल में पढ़कर IPS बने कुशाल पाल सिंह, अब द्वारका द‍िल्‍ली के DCP, बोले-हम 24 घंटे ऑन ड्यूटी

दिल्ली पुलिस के द्वारका DCP कुशाल पाल सिंह ने सरकारी स्कूल से पढ़ाई कर IPS बनने का सपना पूरा किया. जानिए UPSC तैयारी, नौकरी और परिवार के बीच संघर्ष, तीन प्रयासों की कहानी, 24 घंटे की DCP ड्यूटी और युवाओं के लिए उनका खास संदेश. ( द‍िल्‍ली से हर्षित की र‍िपोर्ट)

विज्ञापन
Read Time: 8 mins
IPS कुशाल पाल सिंह डीसीपी द्वारका द‍िल्‍ली की सक्‍सेस स्‍टोरी
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • IPS कुशाल पाल सिंह की वर्तमान पोस्टिंग पोस्टिंग दिल्ली द्वारका पुलिस में डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस पद पर है.
  • कुशाल पाल सिंह ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों से शिक्षा प्राप्त की और MBA की डिग्री हासिल की है
  • कुशाल पाल सिंह ने UPSC की तैयारी मुख्यतः सेल्फ स्टडी और टेस्ट सीरीज के माध्यम से की थी

Delhi DCP Kushal Pal Singh IPS: दिल्ली पुलिस में किसी जिले की कमान डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस के हाथ में होती है. क्राइम कंट्रोल, कानून-व्यवस्था, वीआईपी सुरक्षा और आपात हालात में त्वरित फैसले लेने की जिम्मेदारी उसी पर होती है. आखिर एक डीसीपी का दिन कैसे शुरू होता है? 24 घंटे में उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है? NDTV की विशेष सीरीज 'दिल्ली के DCP' में आज बातचीत AGMUT कैडर के 2014 बैच के IPS अधिकारी कुशाल पाल सिंह से, जो वर्तमान में दिल्ली के द्वारका जिले के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस हैं. जान‍िए UPSC की तैयारी से लेकर दिल्ली में एक जिले की कमान संभालने तक उनका सफर कैसा रहा? 

दिल्ली के एक सरकारी स्कूल से पढ़ाई करने वाला छात्र जब IPS अधिकारी बनने का सपना देखता है, तो उसके सामने चुनौतियां कम नहीं होतीं. लेकिन अगर लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत करने का जुनून हो और खुद पर भरोसा हो, तो मंजिल तक पहुंचा जा सकता है. दिल्ली के द्वारका जिले के DCP कुशाल पाल सिंह की कहानी कुछ ऐसी ही है. NDTV से एक्सक्लूसिव बातचीत में IPS कुशाल पाल सिंह ने अपनी सफलता का मंत्र साझा किया. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

DCP कुशाल पाल सिंह मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली नगर निगम के सरकारी स्कूल में हुई, जहां उन्होंने 5वीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त की.

आईपीएस कुशाल पाल स‍िंह कहां के रहने वाले हैं? 

DCP कुशाल पाल सिंह मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली नगर निगम के सरकारी स्कूल में हुई, जहां उन्होंने 5वीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त की. इसके बाद 12वीं तक उन्होंने दिल्ली सरकार के स्कूल में पढ़ाई की. उन्होंने राजधानी कॉलेज, राजौरी गार्डन से ह्यूमैनिटीज में ग्रेजुएशन किया और फिर MBA की डिग्री हासिल की. उनके परिवार का भी पुलिस सेवा से गहरा जुड़ाव रहा है. उनके पिता दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर थे और उनके भाई भी दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर रहे हैं. उनकी मां गृहिणी हैं.

डीसीपी कुशाल पाल सिंह ने शादी के बाद शुरू की UPSC की तैयारी

कुशाल पाल सिंह का IPS बनने का उनका सफर सीधे कॉलेज से शुरू नहीं हुआ. संघ लोक सेवा आयोग की सिव‍िल सेवा परीक्षा  की तैयारी शुरू करने से पहले वह केंद्र सरकार के एक PSU में नौकरी करते थे. इसी दौरान उनकी शादी हुई और बच्चे भी हुए. नौकरी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने अपने भविष्य को लेकर गंभीरता से सोचना शुरू किया. उन्हें महसूस हुआ कि सिविल सेवा के माध्यम से वह लोगों से सीधे जुड़ सकते हैं, उनकी समस्याओं को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं और उनके समाधान में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं. इसी सोच ने उन्हें UPSC की तैयारी के लिए प्रेरित किया.  

Advertisement

यह भी पढ़ें- भाई-बहन बने IAS-IPS, पल्लवी मिश्रा-आदित्य मिश्रा की सफलता में संयुक्त परिवार बना सबसे बड़ी ताकत

IPS कुशाल पाल सिंह अरुणाचल प्रदेश के सियांग और लोअर सियांग जिले के SP भी रहे.

कोचिंग से ज्यादा सेल्फ स्टडी पर भरोसा

कुशाल पाल सिंह ने UPSC की तैयारी मुख्य रूप से सेल्फ स्टडी के जरिए की. PSU में नौकरी के दौरान उनका एक दोस्त भी सिविल सेवा की तैयारी कर रहा था. उसी दोस्त से उन्हें परीक्षा के बारे में जानकारी मिली. इसके बाद वह मुखर्जी नगर और राजेंद्र नगर गए और अलग-अलग कोचिंग संस्थानों के नोट्स व किताबें जुटाईं. उन्होंने नियमित रूप से घर पर पढ़ाई की और डिस्टेंस लर्निंग के माध्यम से टेस्ट सीरीज भी जॉइन की. उनकी तैयारी की रणनीति साफ थी, जरूरी स्टडी मटेरियल जुटाना, उसे व्यवस्थित तरीके से पढ़ना और लगातार अभ्यास करना. उन्होंने यह साबित किया कि सही दिशा और अनुशासन के साथ नौकरी करते हुए भी UPSC की तैयारी संभव है.

तीन प्रयास में पूरा हुआ IPS बनने का सपना

UPSC में उन्हें कुल तीन प्रयास लगे. पहले प्रयास में ही उनका चयन DANICS सेवा के लिए हो गया. उन्होंने करीब दो वर्षों तक यहां काम किया. हालांकि, उनका लक्ष्य IPS बनना था, इसलिए उन्होंने आगे भी प्रयास जारी रखा. दूसरे प्रयास में उन्हें सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. तीसरे प्रयास में उनका चयन IPS के लिए हो गया. उन्हें संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2013 में 773वीं रैंक हासिल हुई. AGMUT (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश ) सर्विस कैडर अलॉट हुआ.   

यह भी पढ़ें-  ड्राइवर की बेटी मोना जाखड़ बनीं IPS, बोलीं-मेरी सफलता में जाट समाज का सबसे बड़ा योगदान

Advertisement

IPS बनने के बाद कुशाल पाल सिंह ने AGMUT कैडर में करीब 12 वर्षों तक पुलिस सेवा में अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाई हैं.

आईपीएस कुशाल पाल सिंह का UPSC इंटरव्‍यू कैसा रहा? 

NDTV से बात करते हुए IPS कुशाल पाल सिंह ने UPSC इंटरव्यू के अनुभव को याद किया और कहा, "इंटरव्यू से पहले मैंने संकल्प संस्थान में नि:शुल्क मॉक इंटरव्यू दिए थे. वहां शिक्षकों से मिली ट्रेनिंग का मुझे काफी फायदा हुआ." उनके मुताबिक, UPSC इंटरव्यू में केवल किताबी ज्ञान नहीं परखा जाता, क्योंकि इसकी जांच प्रीलिम्स और मेन्स में हो चुकी होती है. इंटरव्यू बोर्ड यह समझने की कोशिश करता है कि उम्मीदवार में कितना आत्मविश्वास है, वह किसी समस्या को किस तरह समझता है और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में किस तरह निर्णय ले सकता है.

अरुणाचल से दिल्ली डीसीपी तक का सफर

IPS बनने के बाद कुशाल पाल सिंह ने करीब 12 वर्षों तक पुलिस सेवा में अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाई हैं. हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय पुलिस अकादमी से ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग दिल्ली के गांधी नगर में ACP के रूप में हुई. इसके बाद उनका तबादला अरुणाचल प्रदेश हुआ, जहां उन्होंने करीब साढ़े चार वर्ष तक सेवाएं दीं. इस दौरान वह सियांग और लोअर सियांग जिले के SP रहे. अरुणाचल प्रदेश में उनके काम और समर्पण को लेकर मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भी उनकी सराहना की थी. दिल्ली लौटने के बाद उन्होंने एडिशनल DCP शाहदरा और एडिशनल DCP साउथ-वेस्ट के पद पर काम किया. इसके बाद DCP ट्रैफिक (सदर्न रेंज), DCP मेट्रो और DCP रेलवे की जिम्मेदारी संभाली. फिलहाल वह DCP द्वारका के रूप में कार्यरत हैं.  

DCP की 24 घंटे की नौकरी, हर दिन नई चुनौती

एक जिले के DCP की जिम्मेदारी कितनी व्यापक होती है, इस प्रश्न पर कुशाल पाल सिंह बताते हैं कि उनका दिन सुबह करीब 6 से 6:30 बजे शुरू हो जाता है. कंट्रोल रूम से पिछले 24 घंटों की महत्वपूर्ण घटनाओं और VIP मूवमेंट की जानकारी मिलती है. इसके बाद ACP की रिपोर्ट पर चर्चा, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा और आने वाले दिनों की कानून-व्यवस्था की तैयारियां की जाती हैं. उनके मुताबिक, पुलिस की नौकरी आठ या 12 घंटे तक सीमित नहीं होती. अधिकारी 24 घंटे जनता की सेवा के लिए उपलब्ध रहते हैं. दिनभर VIP मूवमेंट, सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, अपराध की रोकथाम और अपराधों के खुलासे के साथ कई बैठकों की जिम्मेदारी भी रहती है. 

Advertisement

युवाओं के लिए संदेश

UPSC की तैयारी कर रहे युवाओं को उनका पहला संदेश है कि सबसे पहले अपने जीवन का लक्ष्य स्पष्ट करें. ग्रेजुएशन के दौरान ही यह तय कर लेना चाहिए कि उन्हें सिविल सेवा में जाना है या किसी दूसरे क्षेत्र में करियर बनाना है. लक्ष्य स्पष्ट होने पर तैयारी की दिशा भी तय हो जाती है. वह युवाओं को सलाह देते हैं कि तैयारी के नाम पर शुरुआत में ही महंगी कोचिंग या ढेर सारी किताबें खरीदने के बजाय सही अध्ययन सामग्री चुनें. ग्रेजुएशन के साथ करंट अफेयर्स पढ़ें, मैगजीन और प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों से जुड़े रहें तथा नियमित रूप से पढ़ने की आदत विकसित करें. सोशल मीडिया और ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल करें, लेकिन किताबों से दूरी न बनाएं. 

UPSC के साथ बैकअप प्लान भी जरूरी

भारतीय पुल‍िस सेवा में 2014 बैच के आईपीएस कुशाल पाल सिंह के मुताबिक, UPSC जैसी परीक्षा में सफलता और असफलता के बीच कई बार बेहद मामूली अंतर होता है. संभव है कि किसी उम्मीदवार को 70 प्रतिशत अंक मिले हों और दूसरा 69.9 प्रतिशत पर रह गया हो. ऐसे में निराश होकर तैयारी छोड़ने के बजाय यह समझना जरूरी है कि कमी कहां रह गई और उसे कैसे दूर किया जा सकता है. युवाओं को एक और महत्वपूर्ण सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि UPSC में सीटें सीमित होती हैं. इसलिए सिविल सेवा को अपना लक्ष्य बनाने के साथ एक बैकअप प्लान भी रखना चाहिए. छात्र अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार स्टेट सिविल सर्विस, SSC, बैंक PO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
धमकियों के बीच सितारों की सुरक्षा पर करोड़ों खर्च?
Topics mentioned in this article
IPS
DCP
UPSC
Delhi

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं