CBSE ने 10वीं और 12वीं सैंपल पेपर 2023 जारी कर दिया है, परीक्षा के लिए मॉडल पेपर से करें प्रैक्टिस

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर सीबीएसई 2023 बोर्ड परीक्षा की तयारी के लिए सैंपल की जांच कर सकते हैं और उसे डाउनलोड कर सकते हैं.

Advertisement
Read Time: 6 mins
CBSE 10th, 12th Sample Papers 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 परीक्षा नमूना पत्र 2023 जारी कर दिया है.

CBSE 10th, 12th Sample Papers 2023: बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए सभी छात्रों को सैंपल पेपर से अभ्यास करना चाहिए, इससे परीक्षा पैटर्न को समझने और गति में सुधार करने में मदद मिलती है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 परीक्षा सैंपल पेपर 2023 जारी कर दिया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर सीबीएसई 2023 बोर्ड एग्जाम सैंपल पेपर देख देख सकते हैं और उसे डाउनलोड कर सकते हैं. सैंपल पेपर के साथ ही बोर्ड परीक्षा की मार्किंग स्कीम भी जारी की गई है.

CUET UG 2022 Result: लड़कियां लड़कों से आगे, सभी 5 विषयों में 12 उम्मीदवारों ने प्राप्त किया 100 पर्सेंटाइल

Advertisement

सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 के सैंपल पेपर 2023 की मदद से उम्मीदवार बोर्ड परीक्षा पैटर्न, प्रश्नों के प्रकार, विकल्प और अन्य विवरणों को जान सकते हैं. सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी, मार्च और अप्रैल, 2023 के महीने में आयोजित की जाएंगी.

सीबीएसई क्लास 10 सैंपल पेपर 2023

हिंदी ए | हिंदी बी| अंग्रेज़ी| गणित बेसिक | गणित मानक | सामाजिक अध्ययन | विज्ञान

सीबीएसई कक्षा 10 के सभी विषय का सैंपल पेपर डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

सीबीएसई क्लास 12 सैंपल पेपर 2023

एकाउंटेंसी| बिजनेस स्टडीज| अर्थशास्त्र| जीवविज्ञान| भौतिकी| रसायन विज्ञान | गणित | अंग्रेजी ऐच्छिक | राजनीति विज्ञान | इतिहास| मनोविज्ञान

सीबीएसई क्लास 12 के सभी विषय का सैंपल पेपर डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

CBSE 10th, 12th Sample Papers 2023: ऐसे करें डाउनलोड 

  • ऑफिशियल वेबसाइट cbseacademic.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर, अकादमिक पर जाएं और "वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 10 और 12 के सैंपल पेपर लिंक" लिंक पर क्लिक करें.
  • क्लास 10 और 12 सीबीएसई सैंपल पेपर स्क्रीन पर दिखाई देगा 
  • बोर्ड परीक्षा पैटर्न और प्रक्रिया जानने और जांचने के लिए सैंपल पेपर का प्रिंटआउट डाउनलोड करें और सुरक्षित रख लें.

एजुकेशन से जुड़ी अन्य न्यूज़ पढ़ें

Featured Video Of The Day
T20 World Cup 2024: Virat Kohli और Rohit Sharma के बाद Ravindra Jadeja ने किया संन्यास का एलान
Topics mentioned in this article