CAT 2019 Exam Result: इस दिन जारी हो सकता है CAT परीक्षा का रिजल्ट, जानिए डिटेल

CAT परीक्षा 24 नवंबर को दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में 2,09,926 उम्मीदवार बैठे थे.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
CAT 2019 परीक्षा के नतीजे जल्द जारी किए जा सकते हैं.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • CAT परीक्षा के नतीजे जल्द जारी किए जा सकते हैं
  • 24 नवंबर को आयोजित की गई थी परीक्षा
  • CAT परीक्षा की आंसर की पहले ही जारी की जा चुकी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

CAT 2019 Exam Result: CAT परीक्षा का रिजल्ट जनवरी के दूसरे हफ्ते में जारी किया जा सकता है. रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जारी किया जाएगा. CAT 2019 परीक्षा का आयोजन आईआईएम कोझिकोड़े ने किया था. कुछ समय पहले संस्थान ने परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी की थी. फाइनल आंसर की में कोई बदलाव नहीं किया गया था. इससे पहले 29 नवंबर को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी जिस पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए कहा गया था.  बता दें कि CAT परीक्षा 24 नवंबर को दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में 2,09,926 उम्मीदवार बैठे थे. देश के 156 शहरों के 376 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था. . 

GATE 2020 Admit Card: आज जारी किए जाएंगे एडमिट कार्ड, यहां से करें चेक

बीते साल के CAT परीक्षा रिजल्ट की बात की जाए तो 5 जनवरी 2019 को CAT 2018 परीक्षा के नतीजे जारी किए गए थे. पिछले साल 11 उम्मीदवारों ने 100 परसेंटाइल स्कोर किया था और 21 उम्मीदवारों ने 99.99 परसेंटाइल स्कोर किया था. 

बता दें कि कैट की प्रवेश परीक्षा देश भर के अलग-अलग प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूल में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है. यह एक पोस्ट ग्रेजुएट स्तरीय प्रवेश परीक्षा होती है. परीक्षा पास करने बाद उम्मीदवारों को मैनेजमेंट कोर्स में दाखिला दिया जाता है. 

इस साल  CAT 2020 परीक्षा की बात की जाए तो  तारीखों की घोषणा जुलाई या अगस्त के महीने में कर दी जाएगी. CAT 2019 का स्कोर 31 दिसंबर 2020 तक ही मान्य होगा. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Raghav Chaddha Join BJP: BJP में आए Kejriwal के 7 सांसद |Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article