भारत में 12वीं के बाद अक्सर स्टूडेंट्स और पैरेंट्स का फोकस दो ही एग्जाम पर रहता है. मेडिकल के लिए NEET और इंजीनियरिंग के लिए JEE. इन दोनों परीक्षाओं को लेकर इतना ज्यादा क्रेज होता है कि कई बार बाकी करियर ऑप्शंस नजरअंदाज हो जाते हैं. काफी स्टूडेंट्स सिर्फ समाज या परिवार के दबाव में इन एग्जाम की तैयारी शुरू कर देते हैं, भले ही उनका इंट्रेस्ट किसी और फील्ड में क्यों न हो. बदलते समय के साथ अब करियर के ऑप्शंस भी तेजी से बढ़े हैं और हर स्टूडेंट के लिए अलग-अलग मौके मौजूद हैं. लेकिन अगर इन एग्जाम में इंट्रेस्ट न हो या सफलता न मिले, तो भी करियर के कई और अच्छे रास्ते मौजूद हैं. चलिए आपको बताते हैं उन कोर्सेस के बारे में जिससे अच्छा और स्टेबल करियर बनाया जा सकता है.
हेल्थ सेक्टर में भी हैं कई रास्ते
मेडिकल फील्ड में डॉक्टर बनना ही एकमात्र रास्ता नहीं है. कई ऐसे कोर्स हैं जिनमें NEET की जरूरत नहीं होती. फार्मेसी (B.Pharm या D.Pharm) करने के बाद दवा कंपनियों, हॉस्पिटल और रिसर्च सेक्टर में जॉब अपॉर्च्युनिटीज मिलती हैं. BSc नर्सिंग भी एक अच्छा ऑप्शन है. इसके बाद हॉस्पिटल और हेल्थकेयर सेक्टर में काम करने के मौके मिलते हैं.
इसके अलावा पैरामेडिकल कोर्स भी काफी डिमांड में हैं. जैसे BMRIT (रेडियोलॉजी) और BMLT (लैब टेक्नोलॉजी). इन फील्ड्स में सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर में जॉब के मौके होते हैं. BSc Agriculture जैसे कोर्स को भी एक मजबूत करियर ऑप्शन माना जाता है. इसके बाद एग्रीकल्चर सेक्टर, रिसर्च ऑर्गनाइजेशन और सरकारी विभागों में अच्छी नौकरियां मिल सकती हैं.
टेक और कंप्यूटर फील्ड में भी हैं ऑप्शन
अगर आपको कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी में इंट्रेस्ट है, तो इंजीनियरिंग ही एकमात्र रास्ता नहीं है. BCA (Bachelor of Computer Applications) एक लोकप्रिय कोर्स है. इसके जरिए आईटी सेक्टर, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और डेटा से जुड़े कामों में करियर बनाया जा सकता है. इसके अलावा साइबर सिक्योरिटी और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस जैसी फील्ड्स भी तेजी से बढ़ रही हैं और इनमें स्किल बेस्ड कोर्स के बाद अच्छी जॉब अपॉर्च्युनिटीज मिल सकती हैं.
मैनेजमेंट और लॉ में भी शानदार स्कोप
कॉर्पोरेट सेक्टर में करियर बनाने के लिए BBA (Bachelor of Business Administration) एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है. इसके बाद MBA करके मैनेजमेंट फील्ड में आगे बढ़ा जा सकता है. इसी तरह लॉ भी एक मजबूत करियर ऑप्शन है. BA LLB या BBA LLB करने के बाद वकालत, कॉर्पोरेट लॉ और जुडिशरी में करियर बनाया जा सकता है. कई कॉलेजों में एडमिशन के लिए CLAT या AILET जैसे एग्जाम भी होते हैं.
क्रिएटिव और मीडिया फील्ड में भी मौके
अगर क्रिएटिव फील्ड में इंट्रेस्ट है, तो फैशन डिजाइनिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग जैसे कोर्स अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं. इसके अलावा जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन करने के बाद मीडिया इंडस्ट्री, डिजिटल प्लेटफॉर्म और कंटेंट सेक्टर में काम किया जा सकता है. इसके अलावा होटल मैनेजमेंट भी एक पॉपुलर कोर्स है. इसके बाद होटल इंडस्ट्री, एयरलाइंस और टूरिज्म सेक्टर में करियर बनाया जा सकता है.
करियर चुनते समय क्या ध्यान रखें
12वीं के बाद करियर चुनते समय सिर्फ ट्रेंड देखकर फैसला नहीं करना चाहिए. अपने इंट्रेस्ट और स्किल को समझकर सही कोर्स चुनना ज्यादा जरूरी होता है. आज अलग-अलग फील्ड में नए ऑप्शन तेजी से सामने आ रहे हैं, इसलिए स्टूडेंट्स के पास पहले से कहीं ज्यादा मौके मौजूद हैं. बस जरूरत है खुद की काबिलियत और इंट्रेस्ट को पहचानकर सही दिशा में कदम बढ़ाने की.
बिना UPSC पास किए भी बन सकते हैं IAS, जानिए प्रमोशन के रास्ते कैसे खुलता है अफसरी का दरवाजा