आपके करियर को पंख लगा देगा ‘बढ़ना है तो यहां जुड़ना है’ कैंपेन, नौकरी जाने का नहीं होगा खतरा

भारत सरकार का ‘बढ़ना है तो यहां जुड़ना है’ अभियान युवाओं को स्किल इंडिया डिजिटल हब से जोड़कर उन्हें डिजिटल युग के लिए तैयार करने की पहल है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आपकी स्किल को बढ़ा देगा ये प्रोग्राम

आज के समय में अगर करियर में आगे बढ़ना है तो सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि सही स्किल्स का होना बेहद जरूरी हो गया है. तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑटोमेशन के दौर में अब नौकरी का मतलब भी बदल चुका है. ऐसे में भारत सरकार ने देश के युवाओं और प्रोफेशनल्स को डिजिटल दुनिया के लिए तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. 'बढ़ना है तो यहां जुड़ना है' नाम से शुरू किया गया ये नया अभियान स्किल इंडिया डिजिटल हब से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए लॉन्च किया गया है, ताकि हर कोई अपने करियर को भविष्य के हिसाब से तैयार कर सके.

AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हुई शुरुआत

देशभर में चलाए जा रहे इस जागरूकता अभियान की शुरुआत इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के मौके पर कौशल विकास विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने की. इस पहल का मकसद देशभर के लोगों को स्किल इंडिया डिजिटल हब यानी SIDH प्लेटफॉर्म से जोड़ना है. इस अभियान को और ज्यादा इफेक्टिव बनाने के लिए महानायक अमिताभ बच्चन को भी इसमें शामिल किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस डिजिटल स्किलिंग प्लेटफॉर्म के बारे में जान सकें.

1.5 करोड़ से ज्यादा लोग पहले ही जुड़ चुके हैं

SIDH को भारत के एक इंटीग्रेटेड डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में तैयार किया गया है, जो स्किलिंग, रोजगार और लाइफ लॉन्ग लर्निंग को एक ही जगह पर उपलब्ध कराता है. इस प्लेटफॉर्म पर अब तक 1.5 करोड़ से ज्यादा उम्मीदवार रजिस्टर कर चुके हैं. ये देश के सबसे बड़े यूनिफाइड स्किलिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक बन चुका है, जो लोगों को अपस्किल और रिस्किल करने में मदद कर रहा है.

मोबाइल फर्स्ट और AI इनेबल्ड प्लेटफॉर्म

मोबाइल फर्स्ट डिजाइन के साथ तैयार किया गया SIDH प्लेटफॉर्म कई सरकारी स्किलिंग स्कीम्स को एक साथ जोड़ता है और इंडस्ट्री से जुड़े कोर्स ऑफर करता है. इसमें पर्सनलाइज्ड लर्निंग रिकमेंडेशन, सेंट्रल लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम, डिजिटल वेरिफाइड क्रेडेंशियल्स और QR कोड बेस्ड CV जैसी सुविधाएं मिलती हैं. आधार आधारित eKYC रजिस्ट्रेशन, OTP मोबाइल एक्सेस और 21 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में अवेलेबिलिटी इसे हर वर्ग के लिए आसान बनाती है.

Advertisement

हर भारतीय के लिए ग्रोथ का मौका

ये अभियान डिजिटल प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया और QR कोड के जरिए पूरे देश में चलाया जाएगा. इसका मकसद लोगों तक ये जानकारी पहुंचाना है कि अब स्किल सीखना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है. SIDH प्लेटफॉर्म से जुड़कर कोई भी व्यक्ति अपनी स्किल्स को बेहतर बना सकता है, नए कोर्स कर सकता है और नौकरी के बेहतर मौके पा सकता है. आसान भाषा और आसान प्रोसेस के साथ ये प्लेटफॉर्म हर किसी को अपने करियर में आगे बढ़ने का मौका देता है.

RBI असिस्टेंट को इतनी मिलती है इन-हैंड सैलरी, साथ में मिलते हैं कई भत्ते और फायदे

Featured Video Of The Day
Assam Elections 2026: 11 साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबीसे मुक्त किया- Sarbananda Sonowal | NDTV