31 मार्च का इतिहास: बाबा साहब भीम राव अंबेडकर को आज ही के दिन भारत रत्न से किया गया था सम्मानित

31 March In History: ''बाबासाहब'' भीमराव अंबेडकर ने भारत की आज़ादी की लड़ाई में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था और जीवनभर सामाजिक भेदभाव के खिलाफ लड़ते रहे.

विज्ञापन
Read Time: 24 mins
Bharat Ratna B. R. Ambedkar: बाबा साहब भीम राव आंबेडकर को आज ही के दिन भारत रत्न से किया गया था सम्मानित.
नई दिल्ली:

31 March In History: साल के 365 दिन इतिहास में तरह-तरह की घटनाओं के साथ दर्ज हैं. इनमें कुछ अच्छी हैं तो कुछ बुरी हैं. 31 मार्च का दिन भी ऐसी ही बहुत सी घटनाओं का साक्षी रहा है. ऐसी ही एक घटना की बात करें तो देश के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर को 31 मार्च 1990 को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करके देश और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को नमन किया गया.

''बाबासाहब'' भीमराव अंबेडकर ने भारत की आज़ादी की लड़ाई में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था और जीवनभर सामाजिक भेदभाव के खिलाफ लड़ते रहे. आजादी के बाद उनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई जब उन्हें राष्ट्र के संविधान निर्माण का दायित्व सौंपा गया.

देश दुनिया के इतिहास में 31 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1504 : सिखों के गुरु अंगद देव जी का जन्म. वह गुरू नानक देव जी के बाद सिखों के दूसरे गुरू थे.

1727 : दुनिया के महान भौतिकशास्त्रियों में शुमार आइजैक न्यूटन का 84 वर्ष की आयु में लंदन में निधन.

1774 : भारत में डाक सेवा शुरू, पहला डाकघर खुला.

1870 : अमेरिका में पहली बार किसी अश्वेत नागरिक ने वोट दिया. अश्वेतों को समान अधिकार दिलाने की दिशा में यह एक बड़ी कामयाबी थी.

Advertisement

1889 : पेरिस का मशहूर एफेल टावर आधिकारिक तौर पर खुला.

1921 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया.

1959: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा अपने 20 शिष्यों के साथ भारत की सीमा में पहुंचे. वह 17 मार्च को तिब्बत की राजधानी ल्हासा से पैदल रवाना हुए थे और खेनज़ीमन दर्रे से होते हुए सकुशल भारत पहुंच गए.

Advertisement

1964 : बम्बई में बिजली से चलने वाली ट्राम को बंद किया गया.

1980 : अमेरिका के महान फर्राटा धावक जेसी ओवंस का निधन. ओवंस ने 1936 के बर्लिन ओलंपिक खेलों में अपने देश के लिए चार स्वर्ण पदक जीते थे.

Advertisement

1980 : अंतिम आईसीएस अधिकारी निर्मल मुखर्जी सेवानिवृत्त हुए.

1981: एक घरेलू विमान का अपहरण करने वाले इंडोनेशिया के पांच आतंकवादियों में से चार को थाइलैंड के बैंकाक में मार गिराया गया. विमान में सवार सभी 55 लोग सुरक्षित. आतंकवादियों ने इंडोनेशिया की जेलों में बंद 80 लोगों को रिहा करवाने के लिए 28 मार्च को विमान का अपहरण किया था और उसे बैंकाक ले गए थे.

Advertisement

1983 : कोलम्बिया में भूकंप से लगभग 5000 लोगों की मौत.

1989 : पेरिस की पहचान माने जाने वाले विशाल एफेल टावर को आधिकारिक तौर पर खोला गया. फ्रांस की क्रांति की शताब्दी के मौके पर बनी 300 मीटर ऊंची लोहे की इस इमारत को गुस्ताव एफेल की प्रोद्यौगिक कुशलता का बेमिसाल नमूना माना जाता है.

1990 : संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से मरणोपरांत सम्मानित किया गया.

2004 : अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में एक नाइट क्लब में आग लगने से 175 लोगों की मौत.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
India में लोगों की नींद क्यों उड़ी हुई है, एक रिपोर्ट में हैरान करने वाले खुलासे | World Sleep Day