जीनत अमान को ‘दम मारो दम’ की शूटिंग में चिलम के खींचने पड़े इतने कश, नशे से बेहाल हुईं 20 साल की एक्ट्रेस, मम्मी ने यूं उतारा गुस्सा

जीनत अमान ने बताया कि सीन की डिमांड के चलते उन्हें भी हिप्पी ग्रुप के साथ चिलम के कश लेने पड़े थे. कई टेक के दौरान ऐसा करने के बाद वह सच में नशे की हालत में पहुंच गईं. उस समय वह काफी कम उम्र की थीं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जीनत अमान ने सुनाया दम मारो दम से जुड़ा किस्सा
नई दिल्ली:

1970 के दशक की फिल्में और उनके गाने आज भी दर्शकों के बीच खास जगह रखते हैं. इसी दौर की एक यादगार फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा' और उसका मशहूर गाना ‘दम मारो दम..' आज भी लोगों की जुबान पर है. अब इस गाने से जुड़ा एक दिलचस्प और चौंकाने वाला किस्सा सामने आया है, जिसे खुद जीनत अमान ने सोशल मीडिया पर कुछ समय पहले शेयर किया था. उन्होंने बताया कि काठमांडू में हुई इस शूटिंग के दौरान हालात इतने रियल थे कि उन्हें अपने किरदार के लिए असल में वही एक्सपिरियंस लेना पड़ा, जो सीन की मांग थी. आइए जानते हैं सेट पर जीनत अमान के साथ हुआ क्या था.

शूटिंग के दौरान लेने पड़े चिलम के कश

जीनत अमान ने बताया कि शूटिंग काठमांडू में हो रही थी और देव आनंद चाहते थे कि सीन पूरी तरह असली लगे. इसके लिए सड़क से असली हिप्पीज को भी गाने में लिया गया, ताकि माहौल में नेचुरल फील आ सके. उन्होंने कहा कि सीन की डिमांड के चलते उन्हें भी हिप्पी ग्रुप के साथ चिलम के कश लेने पड़े. कई टेक के दौरान ऐसा करने के बाद वह सच में नशे की हालत में पहुंच गईं. उस समय वह काफी कम उम्र की थीं, लेकिन सीन को असरदार बनाने के लिए यह सब करना पड़ा. जीनत अमान ने बताया कि शूटिंग खत्म होने के बाद वो इतनी हाई थीं कि सीधे होटल लौटना संभव नहीं था. ऐसे में टीम के कुछ लोग उन्हें कार में बैठाकर एक शांत जगह ले गए, जहां ठंडी हवा और पहाड़ों के बीच बैठकर धीरे-धीरे उनका नशा उतरा.

मां को पता चला तो हुईं नाराज

जब उनकी मां को इस घटना के बारे में पता चला, तो वो काफी नाराज हुईं. उन्होंने सेट पर मौजूद सीनियर लोगों को इस बात के लिए फटकार लगाई कि इतनी कम उम्र (20 साल) में उन्हें इस तरह के माहौल में क्यों रखा गया. ये किस्सा सिर्फ एक शूटिंग का अनुभव नहीं, बल्कि उस दौर की फिल्ममेकिंग के अप्रोच को भी सामने लाता है. 1970 के दशक में सीन को जितना संभव हो उतना असली दिखाने पर जोर था और इसके लिए सेट का माहौल भी वैसा ही बनाया जाता था. कई बार कलाकारों को भी उसी माहौल का हिस्सा बनना पड़ता था, ताकि पर्दे पर दिखने वाली तस्वीर बनावटी न लगे. जीनत अमान का यह अनुभव उसी दौर के वर्किंग स्टाइल को समझने का एक दिलचस्प उदाहरण है.

Advertisement

हरे रामा हरे कृष्णा: बजट और कलेक्शन

1972 में रिलीज हुई फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा' देव आनंद निर्देशित, लिखित और प्रोड्यूस की गई थी. नवकेतन फिल्म्स बैनर तले बनी इस फिल्म में देव आनंद ने मुख्य भूमिका निभाई. स्टारकास्ट में जीनत अमान, मुमताज, प्रेम चोपड़ा और राजेंद्र नाथ शामिल थे. फिल्म का बजट सिर्फ 85 लाख रुपये था, लेकिन वर्ल्डवाइड 3.40 करोड़ की कमाई कर ‘हिट' वर्डिक्ट मिला. इस फिल्म से जीनत अमान को स्टारडम मिला.

Featured Video Of The Day
काले कपड़े, लाल झंडे.. खामेनेई को ऐसे दी गई अंतिम विदाई!
Topics mentioned in this article
Zeenat Aman
Dum Maro Dum Song
Hare Rama Hare Krishna
Dev Anand