हर वीकेंड यही सवाल रहता है कि आखिर ऐसा क्या देखा जाए, जो शुरू करने के बाद बीच में छोड़ने का मन ही न करे. ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर कंटेंट की भरमार है, लेकिन कुछ फिल्में और वेब सीरीज ऐसी भी हैं जो पहले एपिसोड से ही आपको अपनी दुनिया में खींच लेती हैं. कहीं जबरदस्त सस्पेंस है, कहीं दिल छू लेने वाली कहानी, तो कहीं ऐसा कॉमेडी और ड्रामा का तड़का जो पूरा वीकेंड एंटरटेनिंग बना दे. खास बात ये है कि इन शोज को सिर्फ दर्शकों ने ही नहीं सराहा, बल्कि IMDb पर भी शानदार रेटिंग मिली है. अगर आप इस वीकेंड कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो टाइमपास नहीं बल्कि पूरा पैसा वसूल एंटरटेनमेंट दे, तो ये लिस्ट जरूर आपके काम आएगी.
ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के भाईजान से डरे प्रभास, सलमान खान की फिल्म के साथ नहीं रिलीज करेंगे अपनी फिल्म
सिर्फ एक बंदा काफी है
मनोज बाजपेयी की यह फिल्म एक कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें एक साधारण वकील एक प्रभावशाली बाबा के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ता नजर आता है. फिल्म में इमोशन, तनाव और कोर्ट के भीतर की बहसें काफी दमदार तरीके से दिखाई गई हैं. IMDb पर इसकी रेटिंग 7.9 है.
अयाली
यह सिर्फ एक गांव की लड़की की कहानी नहीं, बल्कि समाज की पुरानी सोच पर सवाल उठाने वाली सीरीज भी है. डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली लड़की को गांव के कई नियमों और बंदिशों का सामना करना पड़ता है. कहानी काफी इमोशनल है और कई जगह सोचने पर मजबूर करती है. IMDb पर इसे 8.5 रेटिंग मिली है.
ट्रिपलिंग
तीन भाई-बहनों की कहानी पर बनी यह सीरीज लंबे समय से लोगों की फेवरेट बनी हुई है. जिंदगी की परेशानियों से जूझ रहे तीनों किरदार जब साथ सफर पर निकलते हैं, तो कहानी धीरे-धीरे इमोशनल और मजेदार दोनों होती चली जाती है. हल्का-फुल्का लेकिन दिल छू लेने वाला कंटेंट पसंद है, तो इसे मिस नहीं करना चाहिए. IMDb पर इसे 8.5 रेटिंग मिली है.
अभय
अगर आपको सीरियल किलर, इन्वेस्टिगेशन और डार्क क्राइम थ्रिलर पसंद हैं, तो ‘अभय' आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है. कुणाल खेमू इस सीरीज में पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आते हैं. हर एपिसोड में नया केस और नया अपराधी देखने को मिलता है. IMDb पर इसकी रेटिंग 8 है.
टीवीएफ पिचर्स
कॉरपोरेट नौकरी छोड़कर स्टार्टअप शुरू करने का सपना देखने वाले चार दोस्तों की यह कहानी युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय रही है. इसमें दोस्ती, संघर्ष, फेलियर और सपनों की पूरी जर्नी दिखाई गई है. IMDb पर इसे शानदार 9.1 रेटिंग मिली है, जो इस लिस्ट में सबसे ज्यादा है.
सनफ्लॉवर
एक हाउसिंग सोसायटी में हुए मर्डर के बाद शुरू होती यह कहानी धीरे-धीरे रहस्य और डार्क कॉमेडी का मजेदार मिश्रण बन जाती है. सुनील ग्रोवर का किरदार सीरीज को और दिलचस्प बनाता है. अगर आपको मर्डर मिस्ट्री पसंद है, तो यह शो ट्राय किया जा सकता है. IMDb पर इसकी रेटिंग 7.4 है.
मुखबिर
1965 के दौर पर आधारित यह स्पाय थ्रिलर एक ऐसे व्यक्ति की कहानी दिखाती है, जिसे जासूसी मिशन के लिए पाकिस्तान भेजा जाता है. कहानी में सस्पेंस, खतरा और देशभक्ति का मिश्रण देखने को मिलता है. IMDb पर इसे 7.6 रेटिंग मिली है.