जरीन खान की मां का निधन, लंबे समय से चल रही थीं बीमार

जरीन खान की मां का निधन हो गया है. जरीन अपनी मां के बेहद करीब थीं और उनके निधन के बाद वह बुरी तरह टूट गई हैं. उनका मां का अंतिम संस्कार 8 अप्रैल को पूरे तौर तरीके से किया जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जरीन खान की मां का निधन
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की मां परवीन खान का 8 अप्रैल 2026 को निधन हो गया. वे लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं. परवीन खान की तबीयत पिछले साल अक्टूबर 2025 में बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जरीन ने उस समय सोशल मीडिया पर फैंस से अपनी मां के लिए दुआओं की अपील की थी. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वे कुछ समय ठीक रहीं, लेकिन 2026 में दोबारा उनकी सेहत बिगड़ने पर उन्हें फिर अस्पताल ले जाना पड़ा.

परिवार की तरफ से जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह 10 बजे परवीन खान का अंतिम संस्कार किया जाएगा. जरीन खान अपनी मां को बेहद करीब मानती थीं. 38 साल की जरीन ने अभी तक शादी नहीं की है और अपनी हर छोटी-बड़ी बात अपनी मां से शेयर करती थीं. सोशल मीडिया पर भी वे अक्सर मां के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती थीं. मां की बीमारी के दौरान जरीन को हमेशा चिंता बनी रहती थी. अब उनके इस सबसे बड़े सहारे के जाने से वे पूरी तरह से टूट गई हैं.

यह भी पढ़ें: कभी विराट कोहली के साथ खेला था क्रिकेट, अब फिल्म स्टार बना ये लड़का, सलमान के साथ दी थी 300 करोड़ की फिल्म

Advertisement

जरीन खान ने अपने करियर की शुरुआत शॉर्ट ड्रामा ‘फिर से रीस्टार्ट' से की थी. साल 2010 में सलमान खान की फिल्म ‘वीर' से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने पंजाबी फिल्मों ‘डाका' और ‘जट्ट जेम्स बॉन्ड' में भी काम किया. आखिरी बार उन्हें 2021 में फिल्म ‘हम भी अकेले तुम भी अकेले' में देखा गया था. मां के निधन की खबर सुनकर फैंस सोशल मीडिया पर जरीन खान को हिम्मत बंधाने की कोशिश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 18 साल की उम्र में पहली शादी, 20 में बनी मां, तलाक के बाद ली ग्लैमर इंडस्ट्री में एंट्री, ऋतिक रोशन के साथ किया था डेब्यू

Advertisement
Featured Video Of The Day
ईरान में ऐतिहासिक अंतिम यात्रा? तेहरान से ग्राउंड रिपोर्ट
Topics mentioned in this article
Zareen Khan
Parveen Khan
Zareen Khan Instagram
Bollywood
Actress Mother Death
Funeral
Health Issues
Social Media
Fans
Sympathy
Zareen Khan Mother