'अल्फा' रिलीज से पहले YRF का थिएटर मालिकों को सख्त आदेश, पहला शो सुबह 9:30 बजे, एडवांस बुकिंग 1 जुलाई से

Alpha Advance Booking: अल्फा में आलिया भट्ट और शर्वरी का जोरदार एक्शन है. लेकिन इस बीच YRF ने सिनेमा मालिकों को कुछ सख्त आदेश भी जारी कर दिए हैं. इसके साथ ही एडवांस बुकिंग की तारीख भी आ गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Alpha Advance Booking: अल्फा की एडवांस बुकिंग की तारीख आई सामने, थिएटर मालिकों को सख्त आदेश
Instagram
नई दिल्ली:

Alpha Advance Booking: यश राज फिल्म्स ने अपनी स्पाई थ्रिलर 'अल्फा' को लेकर आक्रामक रणनीति का इशारा कर दिया है. आलिया भट्ट और शर्वरी स्टारर इस फिल्म के रिलीज से पहले YRF ने एग्जिबिटर्स को एक सख्त शो-शेयरिंग मैंडेट जारी कर दिया है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, YRF ने थिएटर मालिकों को मेल भेजकर साफ निर्देश दिए हैं कि 'अल्फा' के सभी शो सुबह 9:30 बजे से पहले नहीं शुरू होंगे. टिकट बिक्री बुधवार, 1 जुलाई से शुरू होगी. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वीकेंड पर टिकट रेट्स पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के वीकेंड रेट्स के बराबर रखे जाएंगे.

क्या होगी शो की टाइमिंग?

शो शेयरिंग के मामले में YRF ने सख्त मापदंड तय किए हैं. दो स्क्रीन वाले सिनेमाघरों में कम से कम 4 शो, तीन स्क्रीन वाले थिएटर्स में कम से कम 6 शो, चार स्क्रीन वाले मल्टीप्लेक्स में 8 शो और 10 या उससे ज्यादा स्क्रीन वाले बड़े मल्टीप्लेक्स में न्यूनतम 10 शो अनिवार्य रूप से देने होंगे. सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों के मामले में फैसला केस-बाय-केस YRF के डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिस लेगा.

अल्फा का सेंसर सर्टिफिकेट

फिल्म को सोमवार 29 जून को सीबीएफसी से U/A+ सर्टिफिकेट मिला है. फिल्म की कुल लंबाई 2 घंटे 20 मिनट 48 सेकंड है. YRF स्पाई यूनिवर्स की नई फिल्म 'अल्फा' YRF के स्पाई यूनिवर्स की नई कड़ी है. शिव रावैल निर्देशित यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को रिलीज हो रही है. इसमें अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिका में हैं. फिल्म में ऋतिक रोशन का कैमियो भी नजर आ सकता है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
बीच डिबेट BJP प्रवक्ता ने दिया बेबुनियादी बयान....एंकर ने जो सुनाया!
Topics mentioned in this article
Alpha Trailer
Alpha Adavance Booking
Alpha Release Date
Bollywood
Entertainment