रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह ने हाल ही में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसने फैंस को चौंका दिया. लंबे समय तक मानसिक बीमारी और नशे की लत से जूझने वाले हनी सिंह ने बताया कि हैवी दवाइयों के कारण उनके सारे बाल झड़ गए हैं और इसलिए अब वे विग पहनते हैं. हाल ही में एक पॉडकास्ट में हनी सिंह ने अपनी हेल्थ, करियर और पर्सनल जिंदगी को लेकर कई चौंकाने वाली बातें शेयर कीं. उन्होंने बताया कि बाइपोलर डिसऑर्डर के इलाज के दौरान उन्हें कई साल तक भारी दवाइयां लेनी पड़ीं, जिसका असर उनके शरीर पर साफ दिखाई देने लगा था.
“ये नकली बाल हैं…”
हनी सिंह ने बातचीत में कहा, “मैं सात साल तक हैवी दवाइयों पर था. मेरा वजन 105 किलो हो गया था और मेरे सारे बाल चले गए थे. ये नकली बाल हैं, मैं पूरी तरह गंजा हूं. ये विग है.” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस भी उनके इस ईमानदार खुलासे की जमकर तारीफें कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: 8 एपिसोड की वो वेब सीरीज, जिसने 4 साल से ओटीटी पर जमा रखा है कब्जा, लोग आज भी नहीं हो रहे बोर
सात साल तक दुनिया से काट लिया था खुद को
एक समय ऐसा था जब हनी सिंह का नाम हर पार्टी और चार्टबस्टर गाने में छाया रहता था. लेकिन अचानक वे इंडस्ट्री से गायब हो गए. अब उन्होंने बताया कि उस दौरान वे मानसिक तौर पर बेहद खराब स्थिति में थे. उन्होंने खुद को सात साल तक घर में बंद रखा. उन्होंने कहा, “मैं नहीं चाहता था कि मेरे फैंस मुझे उस हालत में देखें. मैंने खुद को कमरे में बंद कर लिया था. न दोस्तों से मिला, न फोन इस्तेमाल किया, न टीवी देखा और न इंटरनेट.” उन्होंने यह भी कहा कि लोग यह तक सोचने लगे थे कि डेविल उनसे बाते करता है.
2014 में छोड़ा नशा, लेकिन ठीक होने में लगे कई साल
सिंगर ने बताया कि उन्होंने 2014 में ड्रग्स लेना बंद कर दिया था, लेकिन मेंटली ठीक होने में उन्हें सात से आठ साल लग गए. हनी सिंह के मुताबिक, असली बदलाव तब आया जब उन्होंने डॉक्टर बदला और दवाइयों की डोज में बदलाव किया गया. उन्होंने कहा, “नई दवाइयों के सिर्फ चार हफ्तों बाद मुझे फर्क महसूस होने लगा. मैं लोगों से मिलने और जिंदगी का सामना करने लगा.”
असली फाइटर हैं हनी सिंह
हनी सिंह के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों ने कहा कि स्टारडम के पीछे छिपी उनकी यह लड़ाई बेहद दर्दनाक थी. वहीं कुछ फैंस ने उन्हें “रियल फाइटर” और “कमबैक किंग” तक कहा.