पहले 120 करोड़ फिर 105 करोड़ और अब 63 करोड़, यश की टॉक्सिक हर दिन धुरंधर 2 से निकलती जा रही आगे

रॉकिंग स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक को लेकर लगातार अपडेट आ रहे हैं. यह 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. रिलीज से पहले टॉक्सिक ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
तमिलनाडु में 63 करोड़ का तूफान: रॉकिंग स्टार यश की टॉक्सिक ने रचा नया ट्रेड इतिहास

रॉकिंग स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक को लेकर लगातार अपडेट आ रहे हैं. यह 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. रिलीज से पहले टॉक्सिक ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. फिल्म ने सबसे पहले तब सुर्खियां बटोरीं जब यह आंध्र प्रदेश–तेलंगाना मार्केट में दिल राजू के दमदार बैनर श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के साथ 120 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक डिस्ट्रीब्यूशन सौदा करने वाली पहली गैर-तेलुगु फिल्म बनी. वहीं अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर टॉक्सिक को ओवरसीज के सबसे बड़े और ताकतवर डिस्ट्रीब्यूटर्स में से एक, फर्स फिल्म ने अपने हाथ में लिया है.

ये भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा कि इंटिमेट वेडिंग में शामिल होंगे सिर्फ 50 लोग, टाइट हुई सिक्यौरिटी

टॉक्सिक ने की पैसों का बारिश

इस डील को भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ओवरसीज डील्स में गिना जा रहा है, जिसमें 105 करोड़ रुपये एडवांस के तौर पर कमीशन बेसिस पर सुरक्षित किए गए हैं. वहीं अब टॉक्सिक ने तमिलनाडु बॉक्स ऑफिस में बड़ा खेल हो गया है. रॉकिंग स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स की तमिलनाडु डिस्ट्रीब्यूशन डील ₹63 करोड़ एडवांस पर कमीशन बेसिस में लॉक हो चुकी है. हाल के सालों में यह इस टेरीटरी की सबसे बड़ी डील्स में से एक मानी जा रही है. फिल्म को लेकर जबरदस्त उम्मीदें पहले से ही थीं, और अब यह डील इसे राज्य की सबसे बड़ी आने वाली रिलीज में शुमार कर रहा है.

मल्टी-डिस्ट्रीब्यूटर स्ट्रैटेजी

पूरे तमिलनाडु में फिल्म को दमदार मल्टी-डिस्ट्रीब्यूटर स्ट्रैटेजी के साथ रिलीज किया जाएगा, ताकि हर सर्किट में मजबूत पकड़ बनाई जा सके. चेन्नई सिटी को थिंक स्टूडियोज के स्वरूप रेड्डी संभालेंगे, जबकि चेंगलपट्टू एरिया व्हाइट नाइट्स के ट्राइडेंट रवि के जिम्मे रहेंगे. कोयंबटूर, नॉर्थ और साउथ आर्कोट, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी सर्किट की कमान एस पिक्चर श्रीनिवासन के हाथ में होगी. वहीं मदुरै और रामनाड, त्रिची और तंजावुर, और सलेम जैसे अहम सर्किट 5 स्टार सेंथिल मैनेज करेंगे. यह सुनियोजित टेरिटोरियल मॉडल सिंगल स्क्रीन से लेकर मल्टीप्लेक्स चेन तक हर जगह मजबूत शोकेसिंग सुनिश्चित करेगा.

डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स ने की साझेदारी 

डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स ने इस साझेदारी को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि टॉक्सिक आज के समय की सबसे बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों में से एक है और तमिलनाडु में इसे लेकर जो प्यार और उत्साह दिख रहा है, वह अद्भुत है. सालों से यहां के दर्शकों ने यश को जिस अपनत्व और जोश के साथ अपनाया है, वह बेहद खास है. इतनी बड़ी और महत्वाकांक्षी फिल्म का हिस्सा बनना हमारे लिए सिर्फ बिज़नेस डील नहीं, बल्कि एक गर्व का पल है.

Featured Video Of The Day
US Iran Tension | ईरान-US में 'टक्कर', जंग भयंकर! महाविनाश का काउंटडाउन शुरू! | BREAKING NEWS