Toxic: यश की केजीएफ की कमाई, गीतू मोहनदार ने टॉक्सिक में लुटाई

Toxic Movie: यश के केजीएफ 2018 में रिलीज हुई और कन्नड़ स्टार को पैन इंडिया स्टार बना डाला. लेकिन केजीएफ को देखकर यही बात जहन में आती है कि यश की केजीएफ की कमाई, गीतू मोहनदास ने टॉक्सिक में लुटाई. जानें कैसे?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Toxic Movie: टॉक्सिक ने लुटाई यश की कमाई
Social Media
नई दिल्ली:

ये लाइन सुनकर दिल पर छुरियां चल जाती हैं. लेकिन टॉक्सिक (Toxic) को देखने के बाद मेरे जहन में सबसे पहली बात यही आई. केजीएफ ऐसी फिल्म है जिसने यश को पैन इंडिया स्टार बना दिया. केजीएफ से पहले पैन इंडिया लेवल पर यश को बहुत कम ही लोग जानते हैं. उनकी पहचान कन्नड़ सिनेमा के एक्टर के तौर पर थी. लेकिन 2018 में आई यश की केजीएफ ने उनकी तकदीर ही बना डाली. ना सिर्फ कन्नड़ सिनेमा बल्कि पूरे भारत में अपनी पहचान कायम की. प्रशांत नील ने भारतीय सिनेमा को एक ऐसा एक्टर दे दिया था जो सिनेमाघर तक पूरे देश को खींचने की कूव्वत रखता था्. इस तरह रॉकी भाई भारतीय सिनेमा का चहेता एक्टर बन गया और बैंकेबल स्टार भी.

फिर 2022 में केजीएफ 2 आई तो धूम ही मच गई. इस तरह 180 करोड़ के बजट वाली दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस लगभग 1500 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके बाद तो रॉकी भाई बॉक्स ऑफिस का किंग बन गया था. इस कामयाबी के बाद यश ने एक और बड़ा ऐलान कर दिया. उन्होंने 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का ऐलान कर दिया. उन्होंने इशारा कर दिया कि ये भारत की सबसे वॉयलेंट मूवी होने वाली है. 

Photo Credit: X/@Toxic_themovie

इस समय लगा था कि अब तो केजीएफ से भी कुछ धमाकेदार होने वाला है. लेकिन जब फिल्म की रिलीज में देरी को लेकर लगातार खबरें आने लगीं. फिल्म के क्रिएटिव को लेकर कई बातें सामने आने लगीं तो माजरा समझ में आने लगा कि बात डायरेक्टर, एक्टर और प्रोड्यूसर के हाथ से बाहर निकल चुकी है. क्योंकि केजीएफ जैसी कामयाबी को दोहराना आसान काम नहीं. केजीएफ के बाद यश को ऐसी फिल्म चाहिए थी जो तालीमार हो और कलेजा चीर दे. लेकिन टॉक्सिक ने तो दिमाग की नसें ही हिला दीं. 

यह भी पढ़ें: Toxic Box Office Day 1: यश की फिल्म 5 घंटे में तोड़ा 5 फिल्मों का रिकॉर्ड, हिंदी में कमाई सबसे ज्यादा

Advertisement

फिल्म कहानी से लेकर डायरेक्शन तक के मोर्चे पर बेफालतू साबित हुई. यश ने अच्छी एक्टिंग की और साबित कर दिया कि वह अच्छे एक्टर हैं. लेकिन वो इस बार कहानी को भांपने और डायरेक्शन को आंकने में गच्चा खा गए. इस तरह यश ने जो कमाई (नाम) केजीएफ से की थी, उसे गीतू मोहनदास ने टॉक्सिक में लुटा दिया. 

टॉक्सिक को लेकर कहा जा रहा है कि फिल्म पहले दिन 90 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. अब चाहे कुछ भी हो फिल्म 200-300 करोड़ कमा ले. लेकिन फिल्म ने पूरी तरह निराश किया है और इसे कामयाब होने के लिए कम से कम 1000 करोड़ रुपये तो चाहिए ही. अब यश की रामायणम् का इंतजार रहेगा क्योंकि यश की एक्टिंग ने टॉक्सिक में निराश नहीं किया है. ऐसे में रामायणम् के सबसे शानदार कैरेक्टर रावण को निभाते हुए उनसे ढेरों उम्मीदें हैं, अब इंतजार है तो बस दिवाली 2026 की.

Advertisement
Featured Video Of The Day
नेपाल आपदा में 100 से ज्यादा भारतीय फंसे? STIC चेयरमैन सुभाष गोयल ने बताई स्थिति
Topics mentioned in this article
Toxic
Geetu Mohandas
Yash
Toxic Box Office Collection
Entertainment