दो साल किया डेट, शादी को हुए 5 साल, अब तोड़ा रिश्ता, यारियां एक्ट्रेस ने कहा- बच्चों के लिए हमेशा साथ रहेंगे

यारियां और ये जवानी है दीवानी जैसी फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस एवलिन शर्मा और तुषान भिंडी ने अलग होने का फैसला लिया है, लेकिन दोनों अपने बच्चों की परवरिश साथ मिलकर करेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
एवलिन शर्मा और तुषान भिंडी ने खत्म किया अपना रिश्ता
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में रिश्तों के बनने और टूटने की खबरें अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं. कभी प्यार की कहानी लोगों को खुश करती है तो कभी अलगाव चौंका देता है. इसी बीच एक और खबर सामने आई है जिसने फैंस को हैरान कर दिया है. ये खबर है बॉलीवुड से कई सालों से दूर चल रहीं एक्ट्रेस एवलिन शर्मा की जो एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी है. कभी अपनी खूबसूरती और हल्के-फुल्के रोल्स से दर्शकों का दिल जीतने वाली एवलिन अब अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में आ गई हैं. खबर है कि उन्होंने अपने पति तुषान भिंडी से अलग होने का फैसला कर लिया है. हालांकि इस फैसले के बीच एक बात साफ है कि दोनों अपने बच्चों की परवरिश साथ मिलकर करेंगे.

शादी के कुछ साल बाद लिया बड़ा फैसला

एवलिन शर्मा ने साल 2019 में तुषान भिंडी से सगाई की थी और 2021 में दोनों ने शादी कर ली थी. शादी के बाद ये कपल अपनी लाइफ को काफी प्राइवेट रखता था. दोनों दो बच्चों के पेरेंट्स भी हैं. लेकिन अब दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है, जो उनके फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है.

ये भी पढ़ें- 1990 में दो हफ्ते में ये दो फिल्में हुईं रिलीज, कहानी सेम, एक्टर्स अलग, जानें क्या हुआ बॉक्स ऑफिस पर हाल

Advertisement

खुद एवलिन ने कही ये बात

एवलिन ने खुद इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि वो और तुषान अब पति-पत्नी के तौर पर साथ नहीं रहेंगे. उन्होंने साफ कहा कि दोनों ने अपने रोमांटिक रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया है. हालांकि बच्चों के लिए वो हमेशा साथ रहेंगे. एवलिन के मुताबिक उनका रिश्ता अब दोस्ती और सम्मान के साथ आगे बढ़ेगा. दोनों ने ये भी कहा कि अलग होने के बावजूद बच्चों की परवरिश पर कोई असर नहीं पड़ेगा. एवलिन और तुषान मिलकर अपने बच्चों को बेहतर माहौल देने की कोशिश करेंगे. साथ ही उन्होंने लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील भी की है.

फिल्मी करियर से दूरी

एवलिन शर्मा आखिरी बार साल 2019 में फिल्म साहो में नजर आई थीं. इससे पहले वो ये जवानी है दीवानी, यारियां और मैं तेरा हीरो जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. पिछले कुछ सालों से वो फिल्मों से दूर हैं और अपनी पर्सनल लाइफ पर ज्यादा ध्यान दे रही थीं.

Advertisement

ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा के बचपन की 10 अनदेखी तस्वीरें, 5वीं पर तो खुद दिल हार बैठे थे विराट कोहली

Featured Video Of The Day
Bihar: डॉक्टर की पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा... पिकअप चालक को पीटा
Topics mentioned in this article