With Love Box Office Collection: 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 2' को टक्कर दे रही है छोटे बजट की ये फिल्म, बजट से 5 गुना कमाई

With Love Box Office Collection: तमिल रोमांटिक कॉमेडी विद लव बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है.  वैलेंटाइन वीकेंड पर फिल्म ने अच्छी खासी कमाई की. अभिशन जीविंथ और अनस्वरा राजन स्टारर यह फिल्म 2026 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली तमिल फिल्म है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
With Love Box Office Collection: 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 2' को टक्कर दे रही है छोटे बजट की ये फिल्म
नई दिल्ली:

With Love Box Office Collection: तमिल रोमांटिक कॉमेडी विद लव बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है.  वैलेंटाइन वीकेंड पर फिल्म ने अच्छी खासी कमाई की. अभिशन जीविंथ और अनस्वरा राजन स्टारर यह फिल्म 2026 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली तमिल फिल्म है. अब यह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नए माइलस्टोन छूने के लिए तैयार है. सैकनिल्क के अनुसार, विद लव अब तक 2.5 करोड़ कमाए हैं. वैलेंटाइन डे के बाद सिर्फ़ 22% की गिरावट के साथ इसने मजबूत पकड़ बनाए रखी, लेकिन दूसरे शुक्रवार के 1.35 करोड़ की तुलना में, इसने 66.66% की शानदार बढ़त दर्ज की.

भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 19.90 करोड़ नेट तक पहुंच गया है, जो ग्रॉस में लगभग 23.48 करोड़ है. यह डेब्यू एक्टर अभिशन जीविंथ के लिए एक और बड़ी जीत है. उन्होंने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू टूरिस्ट फैमिली के साथ, 2025 में किया. फिल्म हिट रही. एक साल के अंदर उन्होंने दूसरी हिट फिल्म दी है  
  
फिल्म ने पहले हफ्ते में  13.4 करोड़ कमाएं.  8वें दिन फिल्म ने 1.35 करोड़ कमाए तो वहीं 9वें दिन 2.9 करोड़ कमाए.  10वें दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ कमाए. इस तरह फिल्म ने अब तक टोटल  20.41 करोड़ कमा लिए हैं. 

बजट से 5 गुना कमाई
मधन की डायरेक्टोरियल फिल्म सिर्फ 4 करोड़ के बजट में बनी है 10 दिनों में प्रोड्यूसर MRP एंटरटेनमेंट और जायन फिल्म्स ने बजट  से लगभग 5 गुना कमाई की है.  विद लव लगभग 397.5% के प्रॉफिट के साथ सुपर-हिट है, जो 2026 में कॉलीवुड के लिए थलाइवर थंबी थलाइमायिल के बाद दूसरी बड़ी सफलता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जल्द ही इस साल 400% रिटर्न पार करने वाली पहली तमिल फिल्म बन जाएगी.

बॉर्डर 2 और मर्दानी 2 को टक्कर 
फिल्म ने शनिवार को 2.9 करोड़ और रविवार को 2.25 करोड़ कमाए थे. वहीं बॉर्डर 2 ने शनिवार को 1.9 करोड़ और रविवार को 1.4 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म ने दोनों दिन बॉर्डर 2 से ज्यादा कमाई की. वहीं फिल्म ने मर्दानी 2 को भी दोनों दिन पीछे छोड़ दिया. शनिवार को मर्दानी ने 1.65 करोड़ और रविवार को 1.1 करोड़ का कलेक्शन किया.

फिल्म 6 फरवरी को रिलीज हुई थी. इस फिल्म को सौंदर्या रजनीकांत ने प्रोड्यूस किया. वहीं मदन एन ने डायरेक्ट किया. फिल्म में अभिशान जीविंथ और अनस्वरा राजन लीड रोल में हैं. दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया. फिल्म को वेलेंटाइन वीक का फायदा मिला. अब आने वाले दिनों में देखना होगा कि फिल्म कैसा परफॉर्म करती है. 

Advertisement

यह भी पढें:

Valentine Day पर स्मृति ईरानी ने 'सेल्फ लव' को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात, बोलीं- एक शांत प्रेम को चुनिए और 

धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन, तमन्ना भाटिया और श्रीनिधि शेट्टी ने ईशा फाउंडेशन में मनाई महा शिवरात्रि, सितारों ने जमकर किया डांस, वीडियो वायरल

Advertisement

शिवरात्रि पर मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर ने रखा व्रत, होस्ट किया पिंकथॉन, लिखा- 'शिव डिसिप्लिन में हैं'

Featured Video Of The Day
NDTV Creators Manch 2026 | एपिसोड 1: नया सृजन, नई सोच, नए क्रिएटर्स और संवादों का मंच