एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और बिजनेसमैन सोहेल खटूरिया ने ऑफिशियली अपना शादी का रिश्ता खत्म कर दिया है. कपल को मुंबई के बांद्रा इलाके के एक फैमिली कोर्ट ने तलाक दे दिया है. हंसिका के वकील, अदनान शेख ने NDTV को इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि तलाक आपसी सहमति से दिया गया है और दोनों पार्टियों ने माना कि उनकी शादी पूरी तरह से टूट चुकी है. हालांकि अभी तक कपल के तलाक की वजह सामने नहीं आई है. जबकि हाल ही में इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट में पेश की गई अर्जी में कहा गया है कि कपल के बीच छोटी-छोटी बातों पर भी रोज झगड़े हो रहे थे. समय के साथ उनके इन झगड़ों की वजह से एक ही छत के नीचे साथ रहना मुश्किल हो गया.
हंसिका मोटवानी की तलाक की अर्जी में कही गई ये बात
तलाक की अर्जी में कहा गया कि दोनों परिवारों और करीबी दोस्तों ने कपल के बीच सुलह कराने में मदद करने की कोशिश की और उन्हें अपने रिश्ते पर काम करने के लिए कहा. हालांकि, कोशिशों के बावजूद कपल के मतभेद सुलझने में कामयाब नहीं हो पाई. इसके चलते दोनों ने अलग होने का और लीगली शादी खत्म करने का फैसला लिया. अर्जी में बताया गया कि हंसिका और सोहेल 2 जुलाई 2024 से अलग रह रहे हैं. दोनों पार्टियों ने कोर्ट में अपने एफिडेविट जमा करवाए थे, जिसमें उन्होंने शादी खत्म करने के लिए अपनी सहमति दी.
ये भी पढ़ें- कोई मिल गया की टीना अब हो गई है बड़ी, 15 साल की उम्र में जीता बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड, देखें लेटेस्ट फोटो
हंसिका मोटवानी ने एलीमनी लेने से किया मना
हंसिका मोटवानी के वकील ने NDTV से कहा, "हमारी क्लाइंट ने शुरू में अपने अब एक्स हस्बैंड से आपसी सहमति से अलग होने की मांग की थी, जिसका नतीजा यह फैसला आया. रेस्पोंडेंट ने आज कोर्ट में अपना एफिडेविट फाइल किया, जिसमें शादी खत्म करने के लिए अपनी सहमति कन्फर्म की. यह साफ करना जरूरी है कि हमारी क्लाइंट ने एलिमनी या मेंटेनेंस के लिए कोई क्लेम नहीं किया है क्योंकि उनका एकमात्र इरादा शादी को इज्जतदार और शांति से खत्म करना था. रिश्ता टूटने के कारण पिटीशन में माननीय कोर्ट के सामने रखे गए थे. हमारी क्लाइंट अब अपनी जिंदगी और प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के साथ आगे बढ़ना चाहती हैं."
हंसिका मोटवानी और सोहेल के बारे में
4 दिसंबर 2022 को ग्रैंड सेरेमनी में हंसिका मोटवानी ने शादी की थी. वहीं पिछले साल कपल के शादी की अनबन की खबरें सामने आई थीं. जब एक्ट्रेस ने शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम से डिलीट कर दी थीं. हालांकि कपल ने अबतक तलाक पर रिएक्शन नहीं दिया है.
ये भी पढ़ें- हंसिका मोटवानी ने शेयर की शादी की फोटो, सेलेब्स और फैंस ने दिया ये रिएक्शन