कौन हैं जनाई भोसले, आशा भोसले की पोती से खास है मोहम्मद सिराज का रिश्ता, बॉलीवुड में कदम रखने को हैं तैयार

Asha Bhosle grand daughter: आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने हाल ही में सिंगर का हेल्थ अपडेट दिया था और अस्पताल में भर्ती होने की वजह बताई थी. लेकिन अब 92वें साल की उम्र में उनका निधन हो गया है.  

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आशा भोसले की पोती जनाई भोसले को बहन मानते हैं मोहम्मद सिराज
नई दिल्ली:

मशहूर प्लेबैक सिंगर आशा भोसले को शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद आज यानी रविवार 12 अप्रैल को उनका निधन हो गया है. हालांकि इससे पहले गायिका की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए उनकी पोती जनाई भोसले ने बताया था कि उनकी दादी को बहुत ज्यादा थकान और सीने में इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह बताते हुए कि इलाज अभी चल रहा है, जनाई ने इस दौरान निजता बनाए रखने की गुजारिश की थी. अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आशा भोसले के साथ एक फोटो शेयर करते हुए जनाई ने पोस्ट शेयर किया और दादी का हेल्थ अपडेट शेयर किया था. 

आशा भोसले का दिया हेल्थ अपडेट

बेहद कम लोग जानते हैं कि आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले की बेटी जनाई भोसले हैं. दादी की तरह वह सिंगिंग में हाथ आजमा चुकी हैं. वहीं अब द प्राइड ऑफ भारत छत्रपति शिवाजी महाराज से फिल्म डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 194K फॉलोअर्स हैं, जिनके लिए वह अपडेट शेयर करती रहती हैं. बीते दिनों उन्होंने कहंदी है गाने को फैंस के साथ शेयर किया था, जिसे काफी पसंद किया गया है.  

मोहम्मद सिराज के साथ जुड़ा नाम

जनाई भोसले अपने 23वें बर्थडे पर खूब चर्चा में रही थीं. दरअसल, उनकी बर्थडे पार्टी में क्रिकेटर मोहम्मद सिराज शामिल हुए थे, जिनके साथ उनकी खूब तस्वीरें वायरल हुईं. वहीं दोनों के डेटिंग की खबरें वायरल हुईं. लेकिन जनाई और मोहम्मद सिराज ने इन खबरों को साफ करते हुए बताया कि वह एक-दूसरे को भाई-बहन मानते हैं. जनाई ने इंस्टाग्राम पर सिराज के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, मेरे प्यारे भाई.  जबकि क्रिकेटर ने भी सोशल मीडिया पर फोटो रिशेयर करते हुए लिखा, मेरी बहना के जैसी कोई बहना नहीं. बिना इसके कहीं भी मुझे रहना नहीं. जैसे है चांद सितारों में. मेरी बहना है एक हजारों में. यह पोस्ट खूब वायरल हुआ था. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- 4000 करोड़ी रामायणम् की कैकेयी है बॉलीवुड की ये हीरोइन, शाहरुख खान के साथ दी आखिरी हिट, 4 साल छोटे रणबीर की बनेंगी 'सौतेली मां'

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Politics | CM Suvendu को किसने दी बॉर्डर पर दफन करने की धमकी? | NDTV India
Topics mentioned in this article