जानें कौन है Eetha जिसने स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान दिया था बच्चे को जन्म, राष्ट्रपति से मिले मेडल, लेकिन तंगहाली में हुई मौत

श्रद्धा कपूर की फिल्म ईठा का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई कि आखिर ये ईठा हैं कौन? बता दें कि ईठा नहीं उनका असली नाम वीठा बाई था. पढ़ें कौन थीं वो और हासिल की थीं कौनसी उपलब्धियां.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ईठा में श्रद्धा कपूर निभा रही हैं वीठाबाई का किरदार, जानें कौन थी वीठा
Social Media
नई दिल्ली:

ईठा कौन है? श्रद्धा कपूर की फिल्म ईठा (Eetha ) का टीजर रिलीज हो चुका है. फिल्म की इस पहली झलक में श्रद्धा के लुक और उनकी परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हो रही है. श्रद्धा ईठा बाई के किरदार में हैं और फिल्म की मेन किरदार ही वही हैं. मतलब आप इसे एक बायोपिक जॉनर की फिल्म कह सकते हैं. इसी टीजर के साथ सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है कि ईठा थीं कौन? अगर आपके लिए भी यह नाम मिस्ट्री है तो हम बता देते हैं कि आखिर ये पर्सनैलिटी हैं कौन जिन पर अब ये फिल्म बनी है.

ईठा नहीं है असली नाम

श्रद्धा कपूर की फिल्म का नाम जरूर ईठा है लेकिन जिस हस्ती पर ये फिल्म है उनका नाम वीठाबाई नारायणगांवकर (Vithabai Narayangaonkar) था. वह एक भारतीय डांसर, सिंगर और तमाशा आर्टिस्ट थीं. वह कलाकारों के परिवार में ही पैदा हुईं और पली बढीं. उनके पिता और चाचा भाऊ-बापू मांग नारायणगांवकर नाम से एक फैमिली ट्रूप चलाते थे. इसी वजह से वीठा की पहचान कई तरह के गानों जैसे लावण्या, गवलान, भेदिक से थी. वह पढ़ाई में इतनी तेज नहीं थीं और स्टेज पर उनका कोई सानी नहीं था. वीठा ने कभी कोई ट्रेनिंग नहीं ली उनकी कला उनके लिए भगवान से मिला एक तोहफा थी.

Photo Credit: Social media

9 महीने की प्रेग्नेंसी में भी किया परफॉर्म

वीठा बाई की जिंदगी का एक मशहूर किस्सा उनकी प्रेग्नेंसी से जुड़ा है. वह 9 महीने प्रेग्नेंट थीं और इस हालत में स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं. स्टेज पर डांस करते करते उन्हें लगा कि बच्चा डिलिवर करने का समय आ गया है. वह बैक स्टेज गईं बच्चे को जन्म दिया और अम्बिलिकल कॉर्ड काटी और परफॉर्म करने के लिए स्टेज पर वापस आ गईं. जब दर्शकों को वीठा बाई का बेबीबंप नहीं दिखा और उन्हें पता चला कि वह बच्चा डिलिवर करके आईं हैं तो तुरंत उस शो को रुकवा दिया गया. दर्शकों ने शो को पूरा करने के लिए उनकी कमिटमेंट की तारीफ की.

 वीठा बाई लेजेंड तमाशा आर्टिस्ट रही हैं. उन्हें 1957 और 1990 में अपनी कला के लिए राष्ट्रपति से मेडल भी मिले. इतने नाम और शौहरत के बावजूद भी वीठा बाई की जिंदगी तंगहाली में गुजरी. मौत के बाद उनके अस्पताल के बिल चंदा इकट्ठा कर भरे गए थे. 

श्रद्धा कपूर स्क्रीन पर निभा रहीं वीठा बाई का किरदार

लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बन रही ईठा में श्रद्धा कपूर वीठा बाई का किरदार निभा रही हैं. श्रद्धा कपूर के अलावा फिल्म में रणदीप हुड्डा, अनंत जोशी, नाना पाटेकर, जीशान आयूब, सिद्धार्थ जाधव अहम किरदारों में हैं. टीजर में आपको जीशान की आवाज सुनने को मिली है. इसके अलावा इसकी सबसे बड़ी हाईलाइट है श्रद्धा कपूर की परफॉर्मेंस और अजय-अतुल का म्यूजिक.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार को 10 साल बाद हुआ था अपनी बड़ी गलती का अहसास, बोले- 'जब मुड़ कर देखा तो लगा खुद को थप्पड़ मार लूं'

Featured Video Of The Day
मुंबई में देर रात जोरदार बारिश, कई इलाके डूबे
Topics mentioned in this article
Shraddha Kapoor
Eetha
Vithabai Narayangaonkar
Vithabai Narayangaonkar Movie
Entertainment