कौन हैं वामशी जिनके कंधों पर है सलमान खान को ब्लॉकबस्टर देने का जिम्मा, अभी तक बनाई 6 फिल्में, जानें कितनी हिट, कितनी फ्लॉप

सलमान खान ने एक बार फिर दक्षिण भारतीय सिनेमा के डायरेक्टर के साथ हाथ मिलाया है. 30 मार्च 2026 को सलमान ने सोशल मीडिया पर वामशी पेडिपल्ली के साथ फोटो शेयर कर अपनी नई फिल्म का ऐलान किया. कौन हैं वामशी?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कौन हैं वामशी जो बदलेंगे सलमान खान की तकदीर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने एक बार फिर दक्षिण भारतीय सिनेमा के डायरेक्टर के साथ हाथ मिलाया है. 30 मार्च 2026 को सलमान ने सोशल मीडिया पर वामशी पेडिपल्ली के साथ फोटो शेयर कर अपनी नई फिल्म का ऐलान किया. कैप्शन में लिखा, दिल, दिमाग, जिगर से.' बताया जा रहा है कि यह हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा है, जिसे वामशी पेडिपल्ली डायरेक्ट करेंगे और इसे तेलुगु के दिग्गज प्रोड्यूसर दिल राजू प्रोड्यूस करेंगे. फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2026 से शुरू होने वाली है और 2027 में ईद रिलीज की संभावना है. वैसे भी फिल्म में जवान फेम एक्ट्रेस नयनतारा की एंट्री हो चुकी है जो भाईजान के साथ नजर आएंगी. अब सवाल यह है कि वामशी पेडिपल्ली हैं कौन जिन पर सलमान खान ने ए.आर. मुरुगदॉस के बाद भरोसा किया है.

यह भी पढ़ें: 1 अप्रैल को 43 साल पहले आई इस फिल्म ने 80 लाख में कमाए 3 करोड़, फिल्म रही सुपरहिट लेकिन दोनों हीरोइनें परदे से हो गईं गायब

कौन हैं वामशी पेडिपल्ली 

46 साल के वामशी पेडिपल्ली दक्षिण भारतीय सिनेमा के उन चुनिंदा डायरेक्टर्स में से एक हैं, जिनकी फिल्मों का सक्सेस रेट बेहद शानदार है. वाम्शी ने अपने करियर में अभी तक 6 फिल्में बनाई हैं जिनमें से 5 सुपरहिट रही हैं. खास बात यह है कि उन्होंने कभी भी किसी लीड एक्टर को अपनी फिल्म में दोबारा नहीं लिया है. 

वामशी पेडिपल्ली फिल्मोग्राफी

ये हैं वामशी पेडिपल्ली की फिल्मोग्राफी और उनका बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

  1. मुन्ना (2007), प्रभास के साथ डेब्यू, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर.
  2. बृंदावनम (2010), जूनियर एनटीआर के साथ ब्लॉकबस्टर.
  3. येवाडु (2014), राम चरण और आलू अर्जुन के साथ धमाकेदार रिवेंज ड्रामा, ये भी सुपरहिट रही.
  4. ऊपिरी (2016), नागार्जुन और कार्ती के साथ सुपरहिट फिल्म. फ्रेंच फिल्म ‘द इंटचेबल्स (2001)' का रीमेक.
  5. महर्षि (2019), महेश बाबू की इस फिल्म ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट जीता. इस फिल्म ने 60 करोड़ में 200 करोड़ का कलेक्शन किया था.
  6. वरिसु (2023), तलपती विजय के साथ तमिल सिनेमा में एंट्री, 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई.

इन फिल्मों में दोस्ती, परिवार, बाप-बेटा और सामाजिक संदेश जैसे इमोशनल सेंटिमेंट्स को हमेशा पहले रखा गया, जो दर्शकों को जोड़ते हैं. वामशी का स्टाइल स्टार-ड्रिवन मास एंटरटेनर बनाने का है, लेकिन बिना फॉर्मूला दोहराए.

Advertisement

वामशी और सलमान खान

सलमान खान के साथ यह उनका बॉलीवुड डेब्यू होगा. दिल राजू, जो पहले महर्षि में वामशी के साथ काम कर चुके हैं, इसे पैन-इंडिया प्रोजेक्ट बता रहे हैं. प्रोडक्शन हाउस श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस ने भी घोषणा की कि यह फिल्म भव्य स्तर पर बनेगी. सलमान खान के लिए यह फिल्म मातृभूमि के बाद अगला बड़ा प्रोजेक्ट है. भाईजान की फिल्में हमेशा से बड़े स्क्रीन पर धमाल मचाती रही हैं. 

अब देखना यह है कि दक्षिण के इस ‘अनरिपीटेबल' डायरेक्टर का जादू बॉलीवुड में भी चलेगा या नहीं. वैसे भी भाईजान को इस समय एक हिट फिल्म की दरकार है. देखना यह है कि भाईजान को ये हिट आती कहां से है क्योंकि भाईजान का खुद कहना है कि 'मैं दिल में आता हूं, समझ में नहीं.'

Advertisement
Featured Video Of The Day
मध्य प्रदेश: जहां कॉलेज दिखाया, जमीन पाया, NDTV की EXCLUSIVE पड़ताल
Topics mentioned in this article
Vamshi Paidipally
Salman Khan
Nayanthara
Dil Raju