कौन है 'प्रीतम पेड्रो' का प्रीतम, जिनके पापा ने संजय दत्त, आमिर खान और रणबीर कपूर संग दी हैं ब्लॉकबस्टर फिल्में

'प्रीतम पेड्रो' में अपनी दमदार एक्टिंग से चर्चा बटोर रहे इस नए चेहरे की असली पहचान ने सभी को चौंका दिया है. कम लोग जानते हैं कि उनका रिश्ता बॉलीवुड के उस डायरेक्टर से है, जिसने कई ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
'प्रीतम पेड्रो' का प्रीतम कौन है? पिता ने दीं कई ब्लॉकबस्टर फिल्में
NDTV

ओटीटी पर इन दिनों एक नया चेहरा हर किसी का ध्यान खींच रहा है. क्राइम सीरीज 'प्रीतम पेड्रो' में प्रीतम का किरदार निभाने वाले इस एक्टर की एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आ रही है. जिसने भी सीरीज देखी, वो यही जानना चाहता है कि आखिर ये नया लड़का है कौन. सोशल मीडिया पर भी इनके नाम की खूब चर्चा हो रही है. लेकिन जब लोगों को इनके परिवार का पता चला, तो कई लोग हैरान रह गए. वजह भी खास है, क्योंकि इनके पापा ने बॉलीवुड को ऐसी-ऐसी फिल्में दी हैं, जिन्हें लोग आज भी बार-बार देखना पसंद करते हैं.

ये भी पढ़ें: OTT Release July 2026 : सनी देओल की दिखेगी दहाड़, पेड्डी का भी करेगा एक्शन, इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी ये 8 फिल्में और वेब सीरीज

कौन हैं 'प्रीतम पेड्रो' के प्रीतम

सीरीज में प्रीतम का रोल वीर हिरानी ने निभाया है. ये उनका पहला बड़ा एक्टिंग प्रोजेक्ट है. पहली ही सीरीज में उन्होंने अपने काम से लोगों का दिल जीत लिया है. उनके एक्सप्रेशन, कॉन्फिडेंस और स्क्रीन पर पकड़ की खूब तारीफ हो रही है. कई दर्शकों का कहना है कि वीर ने अपने किरदार को काफी अच्छे तरीके से निभाया है. यही वजह है कि अब हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है.

बड़े डायरेक्टर के बेटे हैं वीर

अगर आपको लगता है कि वीर सिर्फ एक नए एक्टर हैं, तो आपको ये बात जरूर जाननी चाहिए. वीर हिरानी, बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के बेटे हैं. हालांकि, उन्होंने अपनी पहचान बनाने के लिए किसी बड़े फिल्मी लॉन्च का रास्ता नहीं चुना. उन्होंने ओटीटी से शुरुआत की और अपनी एक्टिंग से लोगों का भरोसा जीतने की कोशिश की. अब तक मिले रिस्पॉन्स से साफ है कि दर्शक उन्हें सिर्फ स्टार किड नहीं, बल्कि एक अच्छे एक्टर के तौर पर भी देख रहे हैं.

Advertisement

जिनके पापा ने दी हैं कई सुपरहिट फिल्में

राजकुमार हिरानी का नाम बॉलीवुड के सबसे कामयाब डायरेक्टर्स में लिया जाता है. उन्होंने मुन्ना भाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्ना भाई जैसी फिल्मों से संजय दत्त को नई पहचान दिलाई. इसके बाद आमिर खान के साथ 3 इडियट्स और पीके जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाईं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया. वहीं रणबीर कपूर की संजू भी उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्मों में गिनी जाती है. अब लोगों की नजरें वीर हिरानी पर हैं. देखना दिलचस्प होगा कि क्या वो भी अपने पिता की तरह बॉलीवुड में लंबी पारी खेल पाते हैं.

Topics mentioned in this article
Pritam And Pedro
Vir Hirani
Rajkumar Hirani
Rajkumar Hirani 5 Superhit Movies
Bollywood