कौन हैं सुबोध भावे, पर्दे पर निभाने जा रहे नीम करोली बाबा का किरदार, फर्स्ट लुक देख फैन बोले- निःशब्द कर दिया

श्री बाबा नीब करोरी महाराज नाम से आ रही फिल्म की चर्चा चारों तरफ है इस बीच जानिए कि इस फिल्म में बाबा का किरदार कौन निभा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कौन निभा रहा है बाबा नीब करोरी का किरदार?
Social Media
नई दिल्ली:

संत श्री बाबा नीब करोरी महाराज की जीवन गाथा पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘श्री बाबा नीब करोरी महाराज' की चर्चा बहुत जोरों पर है. फिल्म की एक झलक शेयर कर दी गई है जिसमें दर्शक बाबा की एक झलक देख सकते हैं. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि इस फिल्म में बाबा नीब करोरी बन कौन रहा है. अगर आप भी इसी सवाल की उधेड़-बुन में थे तो चलिए बता ही देते हैं कि आखिर इतनी बड़ी जिम्मेदारी किसे दी गई है. इस चर्चित फिल्म में सुबोध भावे बाबा नीब करोरी के किरदार में नजर आ रहे हैं. मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी कर दिया है जिसे दर्शकों से काफी प्यार भी मिल रहा है. सुबोध भावे एक जाने माने एक्टर, राइटर, डायरेक्टर और थियेटर प्रोड्यूसर हैं. उन्हें कई सम्मानित अवॉर्ड्स भी मिले हैं जिनमें महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स शामिल हैं.

टीजर को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उत्साहित नजर आए. मेकर्स ने टीजर के साथ बताया कि फिल्म 24 अप्रैल को पूरे देश के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन शरद सिंह ठाकुर कर रहे हैं. अपकमिंग फिल्म में बाबा नीब करोरी महाराज के चमत्कार, उनके अमर प्रभाव और उनकी शिक्षा बड़े पर्दे पर दिखेगी.

वहीं टीजर में भक्ति, रहस्यवाद और भावनात्मक गहराई का सुंदर मिक्स दिखाई दिया. सुबोध भावे ने महान संत के किरदार में शानदार ट्रांस्फॉर्मेशन किया है, जो दर्शकों को काफी प्रभावित कर रहा है. फिल्म में सुबोध भावे के साथ एक मजबूत कलाकार टीम भी शामिल है, जिसमें हितेन तेजवानी, समीक्षा भटनागर, अनिरुद्ध दवे, हेमंत पांडे, राजेश शर्मा, स्मिता तांबे, आरती नागपाल, गरिमा अग्रवाल, मोहित गुप्ता, वर्षा मणिकचंद और हरदीप कौर समेत अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे.

Advertisement

सिनेमेटोग्राफी कार्तिक मल्लूर ने संभाली है. फिल्म का निर्माण बलराम गर्ग, बलवीर सिंह, शरद सिंह ठाकुर, खड़क सिंह गौर और नीलम सिंह मिलकर कर रहे हैं. फिल्म को अनिशा फिल्म्स इंटरनेशनल द्वारा पीसी ज्वेलर, बीएसआर फिल्म प्रोडक्शंस और एडवांस टेक्नोलॉजी के सहयोग से प्रस्तुत किया जा रहा है. पूरे भारत में इसका डिस्ट्रिब्यूशन फर्स्ट फिल्म स्टूडियोज एलएलपी करने वाला है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 4000 करोड़ की रामायणम् की रिलीज से पहले वायरल हुआ ये सीन, देखें मरते समय लक्ष्मण को क्या ज्ञान दे रहा था रावण

मेकर्स के अनुसार फिल्म दृश्यात्मक रूप से बेहद समृद्ध और भव्य होगी. इसमें बाबा नीब करोरी महाराज की शिक्षाओं को इस तरीके से दिखाया जाएगा है कि हर उम्र और हर पीढ़ी के दर्शक खुद को इससे जुड़ा महसूस करेंगे. फिल्म न सिर्फ आध्यात्मिक गहराई रखती है, बल्कि एक प्रेरणादायक कहानी भी पेश करेगी. दमदार स्क्रिप्ट, शानदार अभिनय और आध्यात्मिक संदेश के कारण ‘श्री बाबा नीब करोरी महाराज' दर्शकों को पसंद आएगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 18 साल की उम्र में पहली शादी, 20 में बनी मां, तलाक के बाद ली ग्लैमर इंडस्ट्री में एंट्री, ऋतिक रोशन के साथ किया था डेब्यू 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
राम मंदिर चंदा चोरी के गुनाहगारों के खिलाफ सड़कों पर वकील!
Topics mentioned in this article
Subodh Bhave
Subodh Bhave Instagram
Subodh Bhave Movies
Who Is Subodh Bhave
Kainchi Dham Baba
Shri Baba Neeb Karori Maharaj
Shri Baba Neeb Karori Maharaj Movie
Subodh Bhave Shri Baba Neeb Karori Maharaj