कौन हैं सीरत कपूर, क्‍यों हो रहीं ट्रेंड? अल्‍लू अर्जुन की प्रॉपर्टी कहने पर दिया करारा जवाब

इस समय एक एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं, नाम है सीरत कपूर. सीरत ने सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर अनाब-सनाब कह रहे लोगों को करारा जवाब दिया है और ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कौन हैं सीरत कपूर

इस समय एक एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं, नाम है सीरत कपूर. सीरत ने सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर अनाब-सनाब कह रहे लोगों को करारा जवाब दिया है और ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया है. सीरत ने न सिर्फ अपना पक्ष रखा बल्कि औरत को किसी की जागिर समझने वाले हर ट्रोल को जवाब दिया है. यह विवाद तब शुरू हुआ जब सीरत ने 8 अप्रैल को साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए, उनके प्राइवेट जेट से उनके साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं.

सीरत के इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने उन्हें अल्लू अर्जुन की ‘प्रॉपर्टी' कह दिया. इस यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, ‘अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी', साथ में एक दिल के आंख वाली इमोजी भी शेयर की. एक्ट्रेस ने इस टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताया. कमेंट को नजरअंदाज करने के बजाय, सीरत ने सीधे उसका जवाब दिया और ऐसी बातों के पीछे की सोच की आलोचना की.

ट्रोल को सीरत करारा जवाब

यूजर को जवाब देते हुए उन्होंने लिखा, "सिर्फ एक इमोजी '(दिल वाली आंखों वाला इमोजी)' लगा देने से यह बात सम्मानजनक नहीं बन जाती, सर. कोई भी महिला कभी किसी की प्रॉपर्टी नहीं होती. वह अपने आप में एक पूरी इंसान है, जिसकी अपनी पहचान, अपने सपने और अपनी आवाज है. सम्मान के साथ तारीफ करें, मालिकाना हक जताते हुए नहीं. खुश रहें."

इससे पहले, अल्लू अर्जुन को जन्मदिन की बधाई देते हुए सीरत ने लिखा था, "हैप्पी बर्थडे, बनी @alluarjunonline. आपने हमेशा अपनी कला और अपने रिश्तों, दोनों को ही बहुत सहजता से निभाया है - आप बहुत ही शालीन, जमीन से जुड़े और सच्चे इंसान हैं. मैं आपके लिए बेहिसाब सफलता, अच्छी सेहत और हर उस चीज़ की कामना करती हूं जो सच में आपके लिए सही हो, चाहे वह ऑन-स्क्रीन हो या ऑफ-स्क्रीन. मैं हमेशा आपके साथ हूं."

Advertisement

सीरत कपूर कौन हैं?

सीरत कपूर एक एक्ट्रेस हैं. उनका जन्म 3 अप्रैल, 1993 को मुंबई में हुआ था. उनके पिता विनीत कपूर एक होटल व्यवसायी हैं और मां नीना सिहोता कपूर एयर इंडिया में एयर होस्टेस रह चुकी हैं. उन्होंने पोदार इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की और बाद में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पूरी तरह कदम रखने से पहले मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की.

परफॉर्मिंग आर्ट्स में उनका सफर बहुत कम उम्र में ही शुरू हो गया था, जब उन्होंने 12 साल की उम्र में भारतीय शास्त्रीय संगीत सीखना शुरू किया. 16 साल की उम्र तक, वह कोरियोग्राफर एशले लोबो की एकेडमी में डांस इंस्ट्रक्टर के तौर पर काम करने लगी थीं. बाद में उन्होंने रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी की फिल्म 'रॉकस्टार' में असिस्टेंट कोरियोग्राफर के तौर पर काम किया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 55 साल पहले की वो फिल्म, 189 दिन तक थिएटर्स में काटा बवाल, हीरो से ज्यादा पसंद की गई विलेन की एंट्री, IMDb रेटिंग आज भी 7.1

सीरत ने फिल्म 'रन राजा रन' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और बाद में 'टाइगर', 'कोलंबस', 'राजू गारी गधी 2', 'कृष्णा एंड हिज लीला' और 'भामाकल्पम 2' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं.

Featured Video Of The Day
Himanta Sarma family video: हिमंता बिस्वा सरमा के मुख्यमंत्री बनने पर क्या बोलीं उनकी बेटी और पत्नी
Topics mentioned in this article