अमिताभ बच्चन नहीं, रेखा इन स्टार्स को मानती हैं सबसे रोमांटिक, बिग बी को 10वें नंबर पर भी नहीं दी जगह

एक अवार्ड शो में जब शाहरुख खान और शाहिद कपूर ने स्टेज पर उनसे उनके फेवरेट रोमांटिक हीरो का नाम पूछा तो रेखा का जवाब सुन आज के ये दोनों सुपरस्टार्स काफी मायूस हो गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रेखा इन स्टार्स को मानती हैं सबसे रोमांटिक
नई दिल्ली:

एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा, अपने जमाने की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शामिल हैं. आज भी उनके फिटनेस को देख लोग हैरान होते हैं. 71 साल की उम्र में भी रेखा की खूबसूरती बेमिसाल है. रेखा ने अपने समय के सभी बड़े स्टार्स के साथ काम किया है. लेकिन एक स्टार ऐसा है जिनके लिए उनके दिल में खास जगह है और जिसे वह अपना फेवरेट रोमांटिक हीरो बताती हैं. एक अवार्ड शो में जब शाहरुख खान और शाहिद कपूर ने स्टेज पर उनसे उनके फेवरेट रोमांटिक हीरो का नाम पूछा तो रेखा का जवाब सुन आज के ये दोनों सुपरस्टार्स काफी मायूस हो गए.

शाहरुख खान का फनी रिएक्शन

शाहरुख खान को बॉलीवुड का 'किंग ऑफ रोमांस' भी कहा जाता है. रोमांस के मामले में वह नंबर वन माने जाते हैं. लेकिन जब रेखा ने उनके ही सामने किसी और एक्टर को अपना फेवरेट रोमांटिक हीरो बताया तो जैसे शाहरुख का दिल ही टूट गया. शाहिद कपूर अवार्ड शो के सेट पर रेखा से पूछते हैं कि आपका फेवरेट रोमांटिक हीरो कौन है? शाहरुख अपना सिग्नेचर स्टेप करते हुए अपने हाथ खोलते हैं. उन्हें लगता है कि रेखा बस उन्हीं का नाम लेनी वाली हैं. लेकिन रेखा कहती हैं, दिलीप कुमार. इसके बाद वह देवानंद, धर्मेंद्र, जितेंद्र, संजीव कुमार, शत्रुघ्न सिन्हा समेत अपने जमाने के कई एक्टर्स का नाम लेती हैं.

अमिताभ का नहीं लिया नाम 

रेखा और अमिताभ उस दौर के हिट जोड़ियों में से एक हैं. दोनों ने साथ में कई रोमांटिक फिल्में दी हैं. हालांकि रेखा ने अमिताभ बच्चन का नाम नहीं लिया. उन्होंने बिग बी को दसवें नंबर पर भी जगह नहीं दी. 

शाहरुख-शाहिद के दिल पर रेखा ने लिया नाम

रेखा जब शाहरुख और शाहिद का नाम नहीं लेती तो वो कहते हैं अपने आस-पास देखिए और भी हीरो हैं. फिर भी रेखा उनका नाम नहीं लेती तो शाहरुख करते है, आपने हमारा नाम नहीं लिया. इस पर रेखा कहती हैं, इससे कोई फायदा है?

Advertisement

इसके बाद शाहरुख कहते हैं कि हमें आपका ऑटोग्राफ चाहिए, वो भी हमारे दिल पर. फिर रेखा बिना कलम के ही शाहरुख और शाहिद के सीने में अपनी उंगलियों से अपना ऑटोग्राफ देती हैं.  

ये भी पढ़ें 

भारत में नहीं, पाकिस्तान में बनेगी धुरंधर 3, असली 'जमील जमाली' नबील गबोल ने किया ऐलान, मैं द‍िखाऊंगा असली ल्यारी

Featured Video Of The Day
क्या हनुमानगढ़ी में पढ़ी गई थी नमाज? पूर्व DGP बृजलाल ने बताया सच
Topics mentioned in this article
Rekha
Shah Rukh Khan
Rekha Amitabh Bachchan Affair
Rekha Amitabh Bachchan Breakup
Rekha Amitabh Bachchan Facts