कौन हैं पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल, इंस्टाग्राम पर कितने हैं फॉलोअर्स, करेंगी एक्टिंग डेब्यू

इंडियन क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल से कर ली है सगाई
नई दिल्ली:

एक तरफ जहां टीम इंडिया आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत का जश्न मना रही है तो वहीं जाने माने बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने फैंस के साथ अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर कर दी हैं, जो वायरल हो रही हैं. दरअसल, क्रिकेटर ने अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है. शॉ और आकृति एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे. जबकि पृथ्वी शॉ लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं और उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला 25 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था. पृथ्वी शॉ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'इंस्टाग्राम' पर आकृति संग तस्वीरें शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है.

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने की सगाई

 शॉ ने कैप्शन में लिखा, "मैदान पर छक्कों से लेकर जिंदगीभर के लिए शानदार पारी तक. वह मेरी परफेक्ट पारी हैं." शॉ और आकृति को फैंस कमेंट बॉक्स में जमकर बधाई दे रहे हैं. तस्वीरों में शॉ-आकृति काफी खुश नजर आ रहे हैं. उल्लेखनीय है कि शॉ अपने इंस्टाग्राम पर आकृति के साथ पहले भी कई बार तस्वीरें शेयर कर चुके हैं. इसके साथ ही यह दोनों साथ में रील बनाते हुए भी दिखाई दिए थे.

ये भी पढे़ं- भारत ने जीता ICC T20 World Cup, अनुष्का शर्मा ने दी जीत की बधाई, तो इस एक्टर का चिल्ला चिल्लाकर बैठा गला, बोले- मिट्टी के बेटे, फिर से जीते

कौन है पृथ्वी शॉ की मंगेतर

पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल इन्फ्लुएंसर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 32 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स भी हैं. आकृति अभिनेत्री भी हैं और वह जल्द ही तेलुगू फिल्म 'त्रिमुखा' के जरिए पर्दे पर डेब्यू करने वाली हैं. आकृति अपने इंस्टाग्राम पर फैशन, लाइफस्टाइल और डांस से जुड़ी रील्स शेयर करती रहती हैं.

पृथ्वी शॉ के बारे में 

पृथ्वी शॉ ने भारत की ओर से अब तक पांच टेस्ट, 6 वनडे और एक टी-20 मुकाबला खेला है. इस दौरान उन्होंने कुल मिलाकर 528 रन बनाए हैं. टेस्ट में शॉ एक शतक और दो अर्धशतक लगा चुके हैं. शॉ लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. आईपीएल 2026 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में भी शॉ के नाम पर पहले दो राउंड में बोली नहीं लगी थी. हालांकि, आखिर में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 75 लाख के बेस प्राइस में खरीद लिया था. आईपीएल 2025 में पृथ्वी शॉ किसी भी टीम का हिस्सा नहीं रहे थे. आईपीएल 2024 में शॉ का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. उन्होंने आठ मुकाबलों में सिर्फ 24.75 की औसत से 198 रन बनाए थे. उल्लेखनीय है कि घरेलू क्रिकेट में भी पृथ्वी शॉ ने मुंबई टीम का साथ छोड़ दिया है. वह इस सीजन में महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए नजर आए थे. 

ये भी पढे़ं- रामायण का विभीषण बन भाई रावण को दिया था धोखा, 10 साल पहले रेलवे ट्रैक पर मिली थी लाश, दर्दनाक मौत अभी भी है रहस्य

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Iran Israel War Breaking News: फारस की खाड़ी में ईरानी जहाज पर हुआ बड़ा हमला | Iran War News