Cannes 2026: कौन है ये सिंगर जो कान्स में गले में तुलसी माला और हाथ में गीता लेकर पहुंची, लूट ली महफिल

Who is Aarti Khetarpal: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कार्पेट पर ग्लैमर के बीच भारतीय संस्कृति और आस्था की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कौन है ये सिंगर जो कान्स में गले में तुलसी माला और हाथ में गीता लेकर पहुंची

Who is Aarti Khetarpal: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कार्पेट पर ग्लैमर के बीच भारतीय संस्कृति और आस्था की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली. ग्रैमी नॉमिनेटेड सिंगर आरती खेतरपाल ने वहां सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि अपनी जड़ों और सनातन धर्म को गर्व के साथ पेश किया. उनका लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे ‘फैशन और भक्ति का सुंदर मेल' बता रहे हैं. सोशल मीडिया पर सिंगर की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. जिस पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.  

ये भी पढ़ें: फ्लॉप टैग के बावजूद नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही 90s की ये थ्रिलर फिल्म, 1993 में कहलाई थी डिजास्टर

गले में तुलसी की माला

आरती एक सुनहरे रंग के खूबसूरत लहंगे में नजर आईं. इस लहंगे पर वृंदावन की आध्यात्मिक छवियां, मंदिर और कृष्ण भक्ति की झलक साफ दिख रही थी. लहंगे को खास तौर पर बनवाया गया था, जो भारतीय धार्मिक कला को दर्शाता था. गले में तुलसी की माला, हाथ में छोटी भगवद गीता और नाम जप की पोटली लेकर वे रेड कार्पेट पर चलीं. पोल्की ज्वेलरी, लाल लिपस्टिक और खुले बालों के साथ उनका पूरा अवतार राजसी लग रहा था.

आरती खेतरपाल एक भजन गायिका

आरती खेतरपाल मूल रूप से भजन गायिका हैं. 2018 में मीका सिंह के गाने ‘समा' से उन्हें पहचान मिली, लेकिन बाद में उन्होंने ग्लैमर की दुनिया छोड़कर भक्ति की राह चुनी. अब तक वे 3000 से ज्यादा भजन कार्यक्रम कर चुकी हैं. वृंदावन में रहकर वे सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं और भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता से जुड़ी बातें साझा करती रहती हैं.

Advertisement

भगवद गीता का जिक्र

अपने पोस्ट में आरती ने लिखा कि कान्स के इतिहास में पहली बार उन्होंने सनातन धर्म को इस अंदाज में रेड कार्पेट पर दिखाया. उन्होंने इस मौके को भगवान कृष्ण, वैष्णव परंपरा, गुरुओं और संतों को समर्पित किया. वेद व्यास जी को धन्यवाद देते हुए उन्होंने भगवद गीता का जिक्र भी किया. परिवार का शुक्रिया अदा करते हुए आरती ने बताया कि उनकी मां ने उन्हें कृष्ण भक्ति सिखाई. इस साल उनके पिता की फिल्म भी कान्स में दिखाई जा रही है, जो पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है.

Advertisement

सोशल मीडिया यूजर्स उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं. कई लोग कह रहे हैं कि आरती ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय पहचान और आस्था को नई ऊंचाई दी. उनका यह स्टाइल ग्लैमर और गहराई का अनोखा उदाहरण बन गया है. 

Featured Video Of The Day
BREAKING: देशभर में शुरू होगा SIR का तीसरा चरण, Election Commission ने की घोषणा | NDTV India | Top