'मैं यहां कपड़े उतारने नहीं आई...' सोशल मीडिया पर गलत डिमांड पर भड़की एक्ट्रेस, दिया मुंहतोड़ जवाब

Who is Abhirami Venkatachalam: कौन हैं अभिरामी जो सोशल मीडिया पर गलत डिमांड करने वालों को एक लताड़ लगाकर सुर्खियों में आ गईं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कौन है अभिरामी ? एक बयान से सोशल मीडिया पर वायरल
Social Media
नई दिल्ली:

तमिल एक्ट्रेस और मॉडल अभिरामी वेंकटचलम इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ये एक्ट्रसे है कौन. ये सब हुआ उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल की वजह से. अजित कुमार के साथ फिल्म ‘NOTA' और ‘नेरकोंडा पार्वई' जैसी फिल्मों से पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने सब्सक्रिप्शन प्लेटफॉर्म पर घटिया डिमांड से बुरी तरह भड़क गईं. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए साफ कहा कि उनका पेज किसी अश्लील वेबसाइट जैसा नहीं है.

एक्ट्रेस ने गलत डिमांड करने वालों को लगाई लताड़

अभिरामी ने लिखा कि वे यहां अपनी क्रिएटिविटी और अनोखी तस्वीरों को शेयर करने के लिए आई हैं, न कि कपड़े उतारने या न्यूड फोटो देने के लिए. उन्होंने कहा, “अगर किसी ने सब्सक्रिप्शन लिया है और उम्मीद करता है कि मैं उसके लिए न्यूड खड़ी रहूंगी तो वह तुरंत अनसब्सक्राइब कर ले.”

उन्होंने आगे कहा कि उनका प्लेटफॉर्म सिर्फ अच्छी और क्रिएटिव कंटेंट के लिए है जो कहीं और नहीं मिलेगा. जो लोग यहां अश्लील कंटेंट की तलाश में हैं वे बिना झिझक unsubscribe कर सकते हैं. अभिरामी ने उन सब्सक्राइबर्स का शुक्रिया भी अदा किया जो उनकी असली क्रिएटिविटी को समझते और सराहते हैं.

Advertisement

अभिरामी बोलीं मेरा पेज कोई अडल्ट साइट नहीं

यह रिएक्शन तब आया जब कुछ सब्सक्राइबर्स (लगभग 700 सदस्यों वाले प्लेटफॉर्म पर) उनसे पोर्न जैसे कंटेंट की मांग करने लगे. अभिरामी ने साफ किया कि यह उनका सोशल मीडिया पेज है, न कि कोई एडल्ट साइट. उनका यह स्ट्रॉन्ग बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और क्रिएटर्स से होने वाली अनुचित उम्मीदों पर चर्चा छेड़ दी है. अभिरामी अपनी शर्तों पर कंटेंट बनाने और आजादी बनाए रखने की बात पर अडिग दिख रही हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बेटा तुषार कपूर था दूर, जितेंद्र ने स्टाफ के साथ काटा केक, एक चुटकी केक से मीठा कर लिया मुंह

Featured Video Of The Day
Diplomacy का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक!; PM Modi ने बताया कैसे भारत ने समय रहते दुनिया को चौंकाया
Topics mentioned in this article
Abhirami Venkatachalam
Who Is Abhirami Venkatachalam
Why Is Abhirami Venkatachalam Trending
Abhirami Venkatachalam Slams Subscribers
Abhirami Venkatachalam Movies
Abhirami Venkatachalam TV Shows
Abhirami Venkatachalam Photos
Abhirami Venkatachalam Instagram