अमिताभ बच्चन से किसने की गद्दारी? बिग बी पूरी रात रहे बेचैन, सुबह 3 बजकर 20 मिनट पर किया ये ट्वीट

बिग बी यानी अमिताभ बच्चन एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. आमतौर पर सोच-समझकर लिखने वाले बिग बी ने इस बार ऐसा ट्वीट किया, जिसने लोगों को चौंका भी दिया और लोग जमकर उनके ट्वीट पर कमेंट कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अमिताभ बच्चन ने सुबह 3.20 पर किया ट्वीट

बिग बी यानी अमिताभ बच्चन एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. आमतौर पर सोच-समझकर लिखने वाले बिग बी ने इस बार ऐसा ट्वीट किया, जिसने लोगों को चौंका भी दिया और लोग जमकर उनके ट्वीट पर कमेंट कर रहे हैं. गुरुवार सुबह करीब 3:20 बजे उन्होंने प्लेटफॉर्म X पर एक लाइन लिखी, जो देखते ही देखते वायरल हो गई. उन्होंने जो लाइन लिखी उसका मतलब काफी गहरा था. इस पोस्ट के बाद इंटरनेट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई और लोग वफादारी पर अपने-अपने तरीके से रिएक्शन देने लगे. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

इस ट्वीट से चर्चा में आए बिग बी

अमिताभ बच्चन ने लिखा, "वफादार लोग हर जगह मिल जाते हैं, लेकिन अफसोस, धरती गोल है". उनकी इस एक लाइन ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है . कुछ लोगों को यह हल्का-फुल्का मजाक लगा, वहीं कुछ ने इसे रिश्तों और भरोसे से जोड़कर देखा.
 

सामने आए फैंस के मजेदार रिएक्शन्स

पोस्ट पर हजारों कमेंट्स आए. एक यूजर ने लिखा, "समस्या इंसानों से नहीं, धरती के शेप से है". दूसरे ने मजाक में कहा, "जया मैडम को मत बताना कि घर गोल है". किसी ने रेखा का नाम का नाम लिया, तो किसी ने पूछा कि इतनी रात को ट्वीट क्यों किया गया. लोगों ने अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट को मजाकिया अंदाज में लिया और जमकर कमेंट किए हैं.

Advertisement

इस फिल्म में नजर आएंगे अमिताभ बच्चन

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन हाल ही में Vettaiyan में रजनीकांत के साथ नजर आए थे. आने वाले समय में वे 'सेक्शन 84' नाम की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म में दिखेंगे. इस प्रोजेक्ट को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव ने तिहाड़ से आते ही कर ली नए सफर पर निकलने की तैयारी, इंस्टाग्राम पर दे डाला ये हिंट




 

Advertisement

Featured Video Of The Day
West Bengal Elections 2026 | चापड़ा विधानसभा के बूथ नंबर 53 पर हिंसा, Bengal 2nd Phase Voting