कहां है पुष्पा? कहीं हो रहे दंगे तो कहीं मच रहा है शोर, पुष्पा की तलाश हुई शुरू

फिल्म पुष्पा फैन्स की बढ़ती एक्साइटमेंट के बीच हाल में प्रोडक्शन हाउस द्वारा एक वीडियो क्लिप जारी की गई है, जिसने नेटिजन्स को ये जानने के लिए बेचैन कर दिया है कि आखिर पुष्पा कहां है? ऐसे में फैन्स और नेटिजन्स के बीच अब यही बातें

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
कहां है पुष्पा? कहीं हो रहे दंगे तो कहीं मच रहा है शोर
नई दिल्ली:

फिल्म पुष्पा फैन्स की बढ़ती एक्साइटमेंट के बीच हाल में प्रोडक्शन हाउस द्वारा एक वीडियो क्लिप जारी की गई है, जिसने नेटिजन्स को ये जानने के लिए बेचैन कर दिया है कि आखिर पुष्पा कहां है? ऐसे में फैन्स और नेटिजन्स के बीच अब यही बातें और अटकलों लगाई जा रही है कि कहीं ये पुष्पा फ्रैंचाइज़ी की अगली फिल्म पुष्पा-द रूल के ऑफिशियल अनाउंसमेंट की तरफ इशारा तो नहीं है. ये क्रिप्टिक वीडियो बताता है कि पुष्पा तिरुपति में जेल से भाग गया, और अब लापता है.

दिसंबर 2021 में, एक नाम का जन्म हुआ, पुष्पा राज जिसने देश में तूफान ला दिया. इसने हर बाधा और सीमा को पार करते हुए देश के हर कोने में बसे दर्शकों के साथ कनेक्ट किया. छोटे शहरों की गलियों से लेकर क्रिकेट स्टेडियम, राजनीतिक रैलियों और कॉर्पोरेट बोर्ड रूम तक में इसके डायलॉग्स की गूंज सुनाई दी. यहीं नहीं फिल्म के गाने शादियों में भी बजे और इबीजा के क्लबों में प्ले हुए. आइकोनिक स्टार अल्लू अर्जुन के पुष्पा के दिलचस्प अवतार ने पूरे देश को फिल्म के लिए एकजुट किया, जिससे यह उस साल की सबसे बड़ी फिल्म बन गई. 

लेकिन निर्माता मायत्री मूवीज ने एक अनूठी कॉन्सेप्ट वीडियो "द हंट फॉर पुष्पा" के साथ फैन्स से इस सवाल का जवाब देने का वादा किया है कि पुष्पा कहां है. इस वीडियो को कल सुबह जारी किया जाएगा यानी आइकन स्टार अल्लू अर्जुन के जन्मदिन से ठीक पहले. पुष्पा: द रूल स्पष्ट रूप से उस फिल्म की तरह दिखती है जो न केवल बॉक्स ऑफिस बल्कि हमारे दिल और दिमाग पर भी राज करेगी और एक पैन इंडिया फिल्म के लिए नए स्टैंडर्ड्स सेट करेगी.

मलाइका अरोड़ा और गुरु रंधावा का नया गाना लॉन्‍च, साथ में सेल्‍फी लेते आए नजर

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Did Iran trap Donald Trump? | Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon