16 की डिंपल, 31 के राजेश खन्ना, घोड़ी चढ़कर पहुंचे थे दुल्हन लेने, बारात में उमड़ गया था पूरा बॉलीवुड, सड़कों पर लगी थी भीड़

राजेश खन्ना की बारात में उमड़ी भीड़ और शादी में जुटे बॉलीवुड के दिग्गज सितारे आज भी चर्चा में रहते हैं. राजेश-डिंपल की शादी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग भी हैरान रह गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
राजेश-डिंपल की शादी का पुराना वीडियो वायरल

शादियां हमेशा से खास रही हैं. लेकिन बॉलीवुड की शादियों का अंदाज अलग रहा है. आज सितारे अपनी शादी को बेहद निजी रखते हैं. गिने-चुने मेहमान ही शामिल होते हैं. मगर एक दौर ऐसा भी था, जब फिल्मी सितारों की शादी किसी बड़े जश्न से कम नहीं होती थी. ऐसी ही शादी थी राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की. साल 1973 में दोनों ने शादी की थी. उस समय डिंपल सिर्फ 16 साल की थीं. राजेश खन्ना उनसे करीब 15 साल बड़े थे. इस शादी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे थे. बारात में भी जबरदस्त भीड़ नजर आई थी.

घोड़ी पर सवार होकर दुल्हन के घर पहुंचे थे राजेश

राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की शादी से जुड़े पुराने वीडियो और तस्वीरें आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इनमें राजेश खन्ना को घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर जाते देखा जा सकता है. उनके साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. उस समय राजेश खन्ना हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते थे. इसलिए उनकी शादी में लोगों की भीड़ उमड़ना स्वाभाविक था. शादी की रस्मों में भी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे नजर आए.

फेरे से लेकर रिसेप्शन तक का माहौल बेहद भव्य था. आज की तरह उस दौर में सेलिब्रिटी वेडिंग को निजी रखने का चलन नहीं था. सितारों के प्रशंसक भी अपने पसंदीदा कलाकारों की जिंदगी का हिस्सा बनना चाहते थे.

Advertisement

राज कपूर से दिलीप कुमार तक पहुंचे थे बड़े सितारे

इस शादी की कुछ पुरानी तस्वीरें आज भी खास हैं. एक तस्वीर में राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के साथ राज कपूर, दिलीप कुमार और सायरा बानो नजर आते हैं. यह तस्वीर उस दौर के हिंदी सिनेमा की बड़ी हस्तियों को एक फ्रेम में दिखाती है. शादी में दिग्गज गायिका लता मंगेशकर भी शामिल हुई थीं. अभिनेत्री मौसमी चटर्जी की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती है. इन तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजेश और डिंपल की शादी फिल्म इंडस्ट्री के लिए कितना बड़ा आयोजन थी.

वेडिंग वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें 

उस समय राजेश खन्ना का स्टारडम चरम पर था. उन्हें हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार भी कहा जाता है. उनकी शादी इसलिए भी चर्चा में रही क्योंकि दुल्हन डिंपल की उम्र सिर्फ 16 साल थी.

Advertisement

पार्टी में पहली नजर में डिंपल पर आया दिल

राजेश खन्ना और डिंपल की प्रेम कहानी भी काफी दिलचस्प थी. राजेश खन्ना ने डिंपल को पहली बार एक पार्टी में देखा था. यह पार्टी डिंपल के पिता चुन्नीभाई कपाड़िया ने अपनी बेटी के फिल्म लॉन्च को लेकर रखी थी. यहीं राजेश की नजर डिंपल पर पड़ी. उस समय राजेश करीब 32 साल के थे. डिंपल सिर्फ 16 साल की थीं. डिंपल बचपन से ही राजेश खन्ना की बड़ी फैन थीं. बाद में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और जल्द ही शादी का फैसला हो गया.

राजेश खन्ना ने शादी से पहले डिंपल के सामने एक शर्त भी रखी थी. वह चाहते थे कि शादी के बाद डिंपल फिल्मों में काम न करें. डिंपल ने उनकी बात मान ली. हालांकि कुछ साल बाद दोनों के रिश्ते में दूरी आ गई. दोनों अलग-अलग रहने लगे. उनके रिश्ते से दो बेटियां हुईं. ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना ने भी आगे चलकर फिल्म इंडस्ट्री में काम किया. राजेश और डिंपल भले ही साथ नहीं रहे, लेकिन उनकी शादी आज भी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में गिनी जाती है.

यह भी पढ़ें: जब देवर की शादी में भाभी ने संभाली बारात की कमान, देवर भाभी के रिश्ते को मिला नया रंग, 31 साल से हर शादी की शान बना हुआ है ये गाना

Featured Video Of The Day
3 महीने की गर्भवती, रक्षा मंत्रालय मेंअफसर का खिड़की से लटका मिला शव
Topics mentioned in this article
Rajesh Khanna
Dimple Kapadia
Entertainment
Bollywood