Exclusive: जब इस गलती की वजह से पूजा भट्ट को मम्मी से खानी पड़ी थी डांट, एक्ट्रेस ने मां से ली ये सीख

पूजा भट्ट इन दिनों अपनी वेब सीरीज बिग गर्ल्स डोंट क्राई को लेकर चर्चा में हैं. उनकी यह वेब सीरीज हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. पूजा भट्ट बिग गर्ल्स डोंट क्राई में एक स्कूल प्रिंसिपल को रोल कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Exclusive: जब इस गलती की वजह से पूजा भट्ट को मम्मी से खानी पड़ी थी डांट
नई दिल्ली:

पूजा भट्ट इन दिनों अपनी वेब सीरीज बिग गर्ल्स डोंट क्राई को लेकर चर्चा में हैं. उनकी यह वेब सीरीज हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. पूजा भट्ट बिग गर्ल्स डोंट क्राई में एक स्कूल प्रिंसिपल को रोल कर रहे हैं. जिसमें वह बेहद शानदार दिख रही हैं. पूजा भट्ट ने बिग गर्ल्स डोंट क्राई के संबंध में एनडीटीवी डॉट कॉम से बातचीत की. इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने स्कूल से जुड़ी ढेर सारी यादों को शेयर किया. मेहनती और अनुशासनात्मक होने के लिए पूजा भट्ट अपनी मां किरण भट्ट को श्रेय देती हैं. 

अनुशासनात्मकता पर बात करते हुए पूजा भट्ट ने अपनी मां से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया. जब उनकी मां ने एक छोटे से काम के लिए एक्ट्रेस को स्कूल जाते वक्त बीच रास्ते से बुला लिया था. पूजा भट्ट ने कहा- अनुशासनात्मकता मुझे मेरी मां से मिली है क्योंकि मेरी मां मेरे लिए एक सख्त टीचर थीं. अभी मैं किसी को बता रही थी कि मेरी बहुत सख्त थीं. एक बार की बात है मैं सुबह शूटिंग के लिए घर से निकल गई. फिल्म सिटी जा रही थी शूटिंग करने के लिए. उस वक्त मोबाइल फोन नहीं हुआ करते थे. तो मां ने उस जमाने में सेट पर मैसेज भेजा था कि घर वापस आए.'

पूजा भट्ट ने आगे कहा, 'मैंने अपनी मां से पूछा कि क्यों क्या हो गया. फिर मेरी मां ने मुझसे कहा कि आप घर से निकले हैं लेकिन आपका बिस्तर कौन बनाएगा. मैंने अपनी मां से कहा कि आज मेरी शूटिंग है मैं लेट थी. तो मेरी मां ने मुझसे कहा कि मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है. शूटिंग करो या न करो. लेकिन ऐसी चीजें भूलो मत.' इसके अलावा पूजा भट्ट ने और भी ढेर सारी बातें शेयर की हैं. 

Featured Video Of The Day
चंदा चोरी के बहाने वोट की राजनीति? राम मंदिर से UP चुनाव का प्लान सेट!
Topics mentioned in this article
Exclusive
Big Girls Don't Cry
Web Series Big Girls Don't Cry
Pooja Bhatt
Actress Pooja Bhatt
Pooja Bhatt Movies