Thalapathy Vijay Net worth: विजय की कितनी है नेटवर्थ, 10 की उम्र में डेब्यू, 69 फिल्मों से बने सुपरस्टार, 27 साल की शादी टूटने की हुई चर्चा

Vijay net worth: विजय ने फिल्मों की दुनिया में अपना कब्जा करने के बाद अब राजनीति में अपना दमखम दिखाया है. तो आइए आपको बताते हैं विजय के बारे में सब कुछ. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Vijay Thalapathy Net worth: विजय तलपति का नेटवर्थ
नई दिल्ली:

Vijay Thalapathy Net worth: तलपति विजय साउथ की दुनिया का जाना माना नाम हैं, जिन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं. पूरे करियर में विजय ने 69 फिल्में की, जिनसे उन्होंने सुपरस्टार का दर्जा हासिल किया. वहीं अब तमिलनाडु की राजनीति में उन्होंने अपना हाथ आजमाया है. दरअसल, विजय ने अपनी राजनीतिक पार्टी टीवीके के साथ तमिलनाडु की धमाकेदार एंट्री की है. अनुमान है कि कुछ एग्जिट पोल्‍स में टीवीके को 98 से 120 सीटों तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है और अगर यह सच हुआ तो फिल्मों के सुपरस्टार अब राजनीति के भी हीरो बन जाएंगे. अगर शुरुआती रुझान देखें तो तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में वह ब्लॉकबस्टर डेब्यू करते नजर आ रहे हैं. उनकी पार्टी डीएमके को कड़ी टक्कर दे रही है. क्या आप तलपति विजय के बारे में ये खास बात जानते हैं. 

10 की उम्र में फिल्मों में रखा विजय ने कदम

विजय तमिल सिनेमा का जाना माना नाम हैं, जिन्होंने 10 की उम्र में बतौर चाइल्ड एक्टर तमिल फिल्म वेत्री में 1984 में कदम रखा. इसके बाद वह अपने पिता द्वारा डायरेक्ट की गई कई फिल्मों में नजर आए. जबकि 1992 में नलैय्या तिरुपू में 18 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म में बतौर लीड एक्टर कदम रखा. इसके बाद पूवे उनाक्कागा (1996), लव टुडे (1997), कधालुक्कु मरियाधई (1997), थुल्लाथा मनामुम थुल्लुम (1999), कुशी (2000), प्रियामानवले (2000) और फ्रेंड्स (2001) जैसी हिट फिल्में उन्होंने दीं. जबकि 2003 में तिरुमलाई और घिली (2004) जैसी फिल्में विजय की कमर्शियल हिट साबित हुई. 

ये भी पढ़ें- Deepika Singh Husband 5 Photos: दीपिका सिंह के पति की 5 फोटो, दीया और बाती हम के डायरेक्टर से की शादी, मनाई 12वीं वेडिंग एनिवर्सरी

विजय का नेटवर्थ और फीस

राजनीति की दुनिया में कदम रख चुके विजय की आखिरी फिल्म जननायकन होगी, जिसकी रिलीज पर काफी कॉन्ट्रोवर्सी हुई है. हालांकि नेटवर्थ की बात करें तो तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी हलफनामे में 69 फिल्मों में काम करने के बाद विजय का टोटल संपत्ति 603.20 करोड़ है. वहीं बैंक बैलेंस 213 करोड की सेविंग विजय के पास है. जबकि उनके पास बीएमडब्ल्यू 530, टोयोटा लैक्सेस और टोयोटा वेलफायर जैसी कारों का कलेक्शन है, जिसकी कीमत 8 करोड़ तक की है. इसके अलावा चेन्नई में उनका 70-80 करोड़ का बंगला है. इसी के साथ उनकी वाइफ संगीता के पास 15.76 करोड़ की संपत्ति है. कहा जाता है कि विजय की फीस 100 से 120 करोड़ थी. जबकि जन नायकन के लिए उन्होंने 250 करोड़ लिए हैं. 

Advertisement

27 साल की शादी टूटने की रही चर्चा

विजय ने संगीता सोरलिंगम से 25 अगस्त 1999 में शादी की थी, जो बिजनेस फैमिली से आती हैं. संगीता विजय की फैन थीं, जो कालामेल्लम काथिरुप्पेन के सेट पर 1997 में मिली थीं. कपल के दो बच्चे जेसन विजय और दिव्या शाशा हैं. साल 2025 में संगीता ने तलाक की अर्जी दी थी. वहीं 2026 में उन्होंने एक याचिका दायर की, जिसमें आरोप लगाया कि विजय ने उन्हें उनके वैवाहिक घर में प्रवेश करने से रोक दिया था और एक एक्ट्रेस के साथ बेवफाई की थी.

ये भी पढ़ें- 'अब होगा इनका शो बंद' कपिल शर्मा के शो के बाद रणवीर अल्लाहबादिया का लेटेस्ट पोस्ट वायरल

Featured Video Of The Day
क्वेटा में महाविस्फोट! ट्रेन के उड़े परखच्चे, बिछ गईं 23 लाशें!