बबीता कपूर का भतीजा है वेलकम टू द जंगल का ये एक्टर, बॉलीवुड का हैं पॉपुलर नाम, करिश्मा कपूर के साथ एक ही दिन मनाते हैं जन्मदिन

वेलकम टू द जंगल में बॉलीवुड के जाने माने एक्टर्स की भरमार है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में बबीता कपूर का भतीजा भी है, जिसका जन्मदिन करिश्मा कपूर के साथ आता है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
वेलकम टू द जंगल में 34 एक्टर्स आ रहे हैं, जिनमें से एक बबीता कपूर के भतीजे हैं
नई दिल्ली:

वेलकम टू द जंगल 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसने भारत में 97.65 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है और 100 करोड़ से कुछ ही दूरी पर है. हालांकि 116.27 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया है. वहीं 143.72 करोड़ की कमाई वेलकम टू द जंगल ने हासिल कर ली है. हालांकि फिल्म की कमाई से ज्यादा अक्षय कुमार की 34 एक्टर्स वाली कास्ट की चर्चा है, जिसमें परेश रावल, राजपाल यादव और सुनील शेट्टी जैसे टॉप एक्टर्स हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म में बबीता कपूर के भतीजे और करिश्मा कपूर के कजिन भी नजर आ रहे हैं. 

बबीता कपूर हैं आफताब शिवदसानी

बबीता कपूर की बेटी करिश्मा ने 90 में बतौर हिरोइन हिंदी सिने जगत में कदम रखा तो वहीं उनके भतीजे आफताब ने बाल कलाकार के तौर पर करियर शुरू किया. बहुत कम लोगों को पता होगा कि इन दोनों का रिश्ता सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री का नहीं, बल्कि खून का भी है. दिलचस्प बात यह भी है कि दोनों अपना जन्मदिन 25 जून को मनाते हैं. करिश्मा का जन्म 25 जून 1974 को मुंबई में हुआ था. वह अभिनेता रणधीर कपूर और बबीता की बेटी हैं. वहीं आफताब का जन्म मुंबई में 25 जून 1978 में हुआ. उनके पिता प्रेम शिवदासानी सिंधी और मां पुतली शिवदासानी ईरानी हैं. करिश्मा की मां बबीता शादी से पहले बबीता शिवदसानी थीं. उनके पिता हरि शिवदासानी के भतीजे थे आफताब के पापा, प्रेम शिवदासानी. इस रिश्ते से बबीता आफताब की बुआ लगती हैं और इस तरह आफताब, करिश्मा के ममेरे भाई हुए. 

ये भी पढ़ें- आश्रम की बबीता भाभी ने बॉबी देओल के साथ दिए इंटिमेट सीन, त्रिधा चौधरी के बॉयफ्रेंड ने उठाए सवाल, बना ब्रेकअप की वजह

चाइल्ड आर्टिस्ट बनकर किया डेब्यू

आफताब शिवदासानी ने बाल कलाकार के तौर पर करियर शुरू किया. वह सिर्फ 14 महीने की उम्र में 'फैरेक्स बेबी' विज्ञापन में नजर आए और इसके बाद कई टीवी विज्ञापनों का हिस्सा बने. उन्होंने 1987 में रिलीज हुई 'मिस्टर इंडिया', 'शहंशाह', 'चालबाज' जैसी फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया. 1999 में उन्होंने राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'मस्त' से बतौर हीरो डेब्यू किया, जिसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्टर के लिए जी सिने अवॉर्ड मिल.। 2001 में 'कसूर' में निगेटिव रोल निभाकर उन्होंने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई और फिल्मफेयर नॉमिनेशन भी हासिल किया. 

Advertisement

वेलकम टू द जंगल में छाए आफताब शिवदसानी

इसके बाद 'लव के लिए कुछ भी करेगा', 'प्यार इश्क और मोहब्बत' और 'क्या यही प्यार है' जैसी फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया. 2003 में 'हंगामा' और 2004 में 'मस्ती' जैसी हिट फिल्मों ने उन्हें कॉमेडी स्टार बना दिया. हालांकि इसके बाद कुछ फिल्में उनकी फ्लॉप रहीं, लेकिन 2012 की हॉरर फिल्म '1920: द ईविल रिटर्न्स' और मल्टीस्टारर 'ग्रैंड मस्ती' जैसी हिट्स ने उन्हें वापसी दिलाई. 2021 में वह वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स 1.5' में नजर आए, जिसमें उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया. जबकि इन दिनों वेलकम टू द जंगल के किरदार में फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- मोहम्मद रफी का 59 साल पुराना गाना, हर बर्थडे पार्टी में है बजता, फिल्म ने जीतेंद्र को बनाया जंपिग जैक, 12 हफ्तों तक नहीं मिले थे दर्शक

Advertisement
Featured Video Of The Day
VIDEO: बाढ़ में फंसा यात्रियों से भरा वाहन, ग्रामीणों ने ह्यूमन चेन बनाकर 25 लोगों का किया रेस्क्यू
Topics mentioned in this article
Welcome To The Jungle
Aftab Shivdasani
Babita Kapoor
Karisma Kapoor
Bollywood