वेलकम टू का जंगल आया टीजर, 2026 की मचअवेटेड फिल्म में नजर आएंगे 33 एक्टर्स, फैंस बोले- फुल पैसा वसूल

Welcome To The Jungle first glimpse: अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर लेकर आ गया है, जिसमें कॉमेडी, कन्फ्यूजन और नॉन-स्टॉप हंसी का तूफान देखने को मिल रहा है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल का आया टीजर
नई दिल्ली:

इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है! अक्षय कुमार की मचअवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल' का ऑफिशियल टीजर रिलीज हो चुका है, जो बड़े पर्दे पर एक बार फिर वही पागलपन, कन्फ्यूजन और ठहाकों से भरी दुनिया वापस लेकर आया है, जिसे दर्शक लंबे समय से मिस कर रहे थे. अक्षय कुमार के अल्ट्रा-स्टाइलिश पोस्टर के बाद अब टीजर ने भी फिल्म के मजेदार माहौल की झलक दे दी है, जिसे देखकर फैंस अक्षय कुमार को एक बार फिर उनके सबसे पसंदीदा कॉमेडी अवतार में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं. 

अक्षय कुमार पुराने अवतार में लौटे

‘वेलकम टू द जंगल'फिल्म के साथ अक्षय कुमार एक बार फिर उसी जॉनर में लौट रहे हैं, जिसमें दर्शक उन्हें सबसे ज्यादा पसंद करते हैं, और यही फिल्म की सबसे बड़ी खासियत बनकर सामने आ रही है. नॉस्टैल्जिया को बड़े स्केल की कॉमेडी के साथ पेश करती ‘वेलकम टू द जंगल' एक पूरी तरह पैसा-वसूल थिएट्रिकल एक्सपीरियंस देने का वादा करती है, जिसे दोस्त, परिवार और पूरी गैंग के साथ सिनेमाघरों में एंजॉय करने के लिए बनाया गया है. 

ये भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित मना रही हैं 59वां जन्मदिन, अदा नहीं हत्या से इस दिन धड़काएंगी फैंस का दिल, मां-बहन की रिलीज डेट आई सामने

Advertisement

वेलकम टू द जंगल की 33 एक्टर्स आएंगे नजर

फिल्म में कलाकारों की एक शानदार टोली नजर आएगी, जिसमें शामिल हैं — अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, ज़ाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज खान (अर्जुन), स्वर्गीय पंकज धीर जी, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्या सिंह और भाग्य भानुशाली. 

वेलकम टू द जंगल के बारे में 

अहमद खान के निर्देशन में बनी ‘वेलकम टू द जंगल' को ए. ए. नाडियाडवाला, केप ऑफ गुड फिल्म्स और स्टार स्टूडियो18 ने सीता फिल्म्स और राकेश डांग के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है. बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप प्रोडक्शन की इस फिल्म को राकेश डांग और वेदांत विकास बाली ने प्रोड्यूस किया है, जबकि फिल्म के निर्माता फिरोज ए. नाडियाडवाला हैं. ‘वेलकम टू द जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- मां बनने के बाद एक्ट्रेसेज को क्यों नहीं मिलता काम? एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने बताया क्यों कतराते हैं मेकर्स

Featured Video Of The Day
Gautam Adani पर सभी केस वापस ले सकता है US, ब्लूमबर्ग की बड़ी खबर | Adani Group | NDTV India