'मुझे बॉलीवुड में 50 साल हो गए, बस मेरी फिल्म चलनी चाहिए', वेलकम टू द जंगल के एक्टर ने क्यों कहा ऐसा?

बॉलीवुड के सीनियर एक्टर किरण कुमार ने फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने किरदार को लेकर बात की. किरण ने बताया कि उनके लिए जरूरी है कि जिस फिल्म में वो काम करें वो दर्शकों को पसंद आए.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
वेलकम टू द जंगल में किरण कुमार का किरदार काफी पसंद किया जा रहा है
Social Media
नई दिल्ली:

फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. दर्शकों को फिल्म में काफी लंबी कास्ट दिखाई दी. हर एक एक्टर की अपनी फैन फॉलोइंग है जिसको डायरेक्टर ने भुनाने की कोशिश की है. जब से इस फिल्म का फर्स्ट लुक दर्शकों के सामने आया था, दर्शक इन सभी एक्टर्स का काम देखने के लिए काफी बेताब थे. हाल ही में फिल्म में अहम किरदार निभाने वाले एक्टर किरण कुमार (Kiran Kumar) ने NDTV से बात की और फिल्म को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया.

वेलकम टू द जंगल में नजर आए 40 से ज्यादा सितारे!

एक्टर किरण कुमार ने फिल्म वेलकम टू द जंगल के बारे में कहा कि फिल्म में वैसे तो 40 कास्ट के आसपास है. लेकिन मैं किसी भी एक्टर पर भारी नहीं पड़ा हूं. सब ने अपना-अपना काम किया है. अगर अक्षय कुमार की बात करूं तो उन पर भारी पड़ना तो दूर की बात है. मुझे किसी पर भारी पड़ना भी नहीं है. यह एक इतनी बड़ी फिल्म थी कि हर कोई इस प्रोजेक्ट से जुड़ना चाहेगा. इस फिल्म में कोई सोशल मैसेज नहीं है, यह एक फुल एंटरटेनमेंट फिल्म है. आजकल लोग काफी तनाव में जी रहे हैं, बस में इतना कहूंगा कि फिल्म देखने आएं और 2 घंटे फिल्म का मजा लीजिए.

एक्टर ने आगे कहा, "इस फिल्म का पूरा-पूरा श्रेय डायरेक्टर को जाता है. क्योंकि इस फिल्म में काफी लंबी चौड़ी कास्ट थी. इतनी बड़ी कास्ट को हैंडल करना बहुत मुश्किल होता है और हर एक किरदार को जस्टिफाई करना बहुत बड़ी बात होती है. मेरा जो किरदार था, उसमें मैंने उर्दू बोली है और मेरा किरदार दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है. इसके अलावा एक्ट्रेस फरीदा जलाल का जो किरदार है, वह भी काफी अच्छा है. उनकी फिल्म में जो भाषा होती है, उसको मैं ही समझ पाता हूं. अगर लोग मेरे किरदार की तारीफ कर रहे हैं तो फरीदा जी के किरदार की कितनी तारीफ कर रहे होंगे, यह आप सोच सकते हैं."

Photo Credit: Instagram

उन्होंने आगे कहा, "कभी-कभी आपकी फिल्म में जो 8-10 लाइंस होती हैं, वो भी काम नहीं कर पातीं. लेकिन फिल्म में आपकी एक लाइन भी अच्छी हो तो वह काम कर जाती है. डायरेक्टर ने हमको हमारा किरदार हमारे हिसाब से परफॉर्म करने के लिए कहा. इसके अलावा फिल्म के जो डायलॉग्स हैं, वो भी स्क्रिप्ट राइटर ने बहुत ही शानदार तरीके से लिखे हैं. जब फिल्म में दो बड़े कॉमेडी स्टार हों, एक तरफ अक्षय कुमार, दूसरी तरफ जॉनी लीवर, दोनों ही कॉमेडी में माहिर हैं. अगर कोई भी जॉनी लीवर के साथ स्क्रीन शेयर कर रहा हो, वो कॉमेडी में जॉनी लीवर के सामने टिक ही नहीं सकता. पूरा का पूरा फ्रेम जॉनी लीवर की को ही चला जाता है.

Advertisement

ये एक्टर्स आए हैं नजर

एक्टर ने आगे कहा कि मेरे लिए सबसे ज्यादा महत्व रखता है कि मेरी फिल्म चलनी चाहिए. लोग यह ना कहें कि फिल्म में किरण कुमार ने काम किया है, लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई. वह मुझे सही नहीं लगेगा. बस मेरी फिल्म दर्शकों को पसंद आनी चाहिए और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करना चाहिए. क्योंकि प्रोड्यूसर फिल्म में इतने सारे पैसा लगाता है तो वो पैसे तो वापस आने ही चाहिए. मुझे इंडस्ट्री में 50 साल हो चुके हैं, बस मुझे लगता है कि मेरी फिल्में चलें. अगर फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो काफी लंबी चौड़ी है. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, जैकलिन फर्नांडीज, श्रेयस तलपडे, जॉनी लीवर, किरण कुमार, दलेर मेहंदी, जैसे तमाम बड़े एक्टर्स नजर आए हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी फिल्म में एक कैमियो किरदार करती हुई नजर आई हैं. एक्ट्रेस रवीना टंडन और लारा दत्ता भी फिल्म में अहम किरदार करती हुई नजर आई हैं.

यह भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के बेटे' को देखने के लिए सेट पर जुट गई इतनी भीड़, 17 रीटेक के बाद सीन ओके कर सके अभिषेक बच्चन

Advertisement
Featured Video Of The Day
ये तो बहुत सीधे लगते थे... राम मंदिर दान चोरी पर पूर्व कर्मचारी ने खोला अनिल मिश्रा और गोपाल राव का कच्चा चिट्ठा
Topics mentioned in this article
Bollywood News
Entertainment
Kiran Kumar
Kiran Kumar All Movies
Welcome To The Jungle