Welcome To The Jungle: जंगल में छिड़ा जश्न का धमाल, अक्षय कुमार की टोली बनी ‘दीवानी’, नया गाना हुआ हिट 

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘दीवाने हैं’ रिलीज हो गया है, जिसमें पूरी स्टारकास्ट जश्न और मस्ती के रंग में रंगी नजर आ रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
वेलकम टू द जंगल का दीवाने हैं गाना हुआ रिलीज

अक्षय कुमार की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे मेकर्स भी दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर सामने आया था, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला. अब फिल्म का नया गाना ‘दीवाने हैं' रिलीज कर दिया गया है. यह एक सेलिब्रेशन सॉन्ग है, जिसमें खुशी, मस्ती और साथ मिलकर जश्न मनाने की झलक देखने को मिलती है. गाने में फिल्म की बड़ी स्टारकास्ट एक साथ नजर आ रही है, जो इसकी सबसे बड़ी खासियत बन गई है.

‘दीवाने हैं' में दिखा जश्न और मस्ती का रंग

फिल्म के निर्माताओं ने एक दिन पहले ही इस गाने की रिलीज का ऐलान किया था. तय समय पर गुरुवार को ‘दीवाने हैं' दर्शकों के सामने आ गया. इस गाने का वीडियो अक्षय कुमार ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया. गाने को देखते ही साफ महसूस होता है कि इसे पूरी तरह से जश्न के माहौल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

वीडियो में फिल्म की पूरी टीम एक साथ डांस करती, हंसती और एन्जॉय करती नजर आती है. रंग-बिरंगे सेट, शानदार कॉस्ट्यूम और मजेदार माहौल गाने को और भी खास बनाते हैं. यह गाना उन पुराने बॉलीवुड गानों की याद दिलाता है, जिनमें सिर्फ डांस नहीं बल्कि लोगों के बीच अपनापन और खुशी बांटने का एहसास भी होता था. यही वजह है कि यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

किसने बनाया गाना और कब रिलीज होगी फिल्म

‘दीवाने हैं' गाने को आनंद राज आनंद और अमृता फडणवीस ने अपनी आवाज दी है. गाने का संगीत भी आनंद राज आनंद ने तैयार किया है. वहीं म्यूजिक प्रोडक्शन विक्रम नागी ने संभाला है और अरेंजमेंट का काम प्रकाश पीटर्स ने किया है. आनंद राज आनंद का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी ट्रेंड का पीछा करना नहीं था, बल्कि ऐसा गाना बनाना था जिसे सुनते ही लोग उससे जुड़ जाएं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: श्रीदेवी के 'चांदनी मेरी चांदनी' के हिट सिंगर 13 साल से फिल्मों से गायब, 25 साल के करियर में गाए सिर्फ 23 गाने, अब कहां हैं जॉली?

फिल्म की बात करें तो ‘वेलकम टू द जंगल' का निर्देशन अहमद खान ने किया है. इस फिल्म की घोषणा करीब तीन साल पहले हुई थी. बीच में इसकी रिलीज डेट कई बार बदली गई, लेकिन अब आखिरकार फिल्म रिलीज के लिए तैयार है. कॉमेडी, मनोरंजन और बड़ी स्टारकास्ट से भरपूर यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म उन्हें भरपूर हंसी और मनोरंजन का डोज देने वाली है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
कटिहार रेलवे स्टेशन पर झरने जैसा नजारा, प्लेटफॉर्म पर टपका पानी
Topics mentioned in this article
Akshay Kumar
Bollywood
Welcome To The Jungle