Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 3: वेलकम टू द जंगल का ओपनिंग वीकेंड पर गदर, संडे को खूब की कमाई

Welcome to the Jungle box office day 3: अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल का ओपनिंग वीकेंड तगड़ा रहा. जबकि संडे को फिल्म ने बड़ी छलांग लगाई है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 3
नई दिल्ली:

Welcome to the Jungle box office day 3: अक्षय कुमार की कॉमेडी एक्शन ड्रामा वेलकम टू द जंगल 2026 की मचअवेटेड फिल्मों से एक थी, जिसकी वजह फिल्म में 30 से ज्यादा एक्टर्स का होना था. लेकिन अब 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले, जिसके बाद अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ने अच्छी ओपनिंग अपने नाम की. वहीं शनिवार को भी कलेक्शन में 32 फीसदी उछाल देखने को मिली. लेकिन संडे को फिल्म ने बड़ी छलांग लगाई है. इसके साथ ही फिल्म पहले ही वीकेंड पर 100 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है. 

वेलकम टू द जंगल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, तीसरे दिन संडे को वेलकम टू द जंगल ने 24.75 करोड़ की कमाई हासिल की है, जो कि सैटर्डे के मुकाबले 41 फीसदी बढ़ोत्तरी है. इसके बाद भारत में फिल्म ने 63.75 करोड़ का नेट कलेक्शन और 76.50 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया. वहीं 16.70 करोड़ ओवरसीज कलेक्शन के साथ वर्ल्डवाइड 93.20 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है. 

ये भी पढ़ें- धुरंधर 2 पर भारी पड़ी 8 एपिसोड की ये प्यार और धोखे की सीरीज, जियो हॉटस्टार पर बनी नंबर 1

वेलकम टू द जंगल का पहला वीकेंड का कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार, वेलकम टू द जंगल ने प्रीव्यू से 3.75 करोड़ की कमाई हासिल की थी. वहीं पहले दिन फिल्म ने 15.25 करोड़ की कमाई हासिल की. जबकि दूसरे दिन आंकड़ा 20 करोड़ रहा था. हालांकि दूसरे दिन 10,296 शोज के मुकाबले पहले दिन 10,892 शोज थे.  इसी के साथ अक्षय कुमार की सफल फिल्मों का दौर शुरू हो गया है. जॉली एलएलबी के बाद अक्षय कुमार की भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. हालांकि इस बीच हाउसफुल 5 आई, जिसे इतना पसंद नहीं किया गया. हालांकि अब वेलकम टू द जंगल को मिल रहे प्यार को देखकर लगता है कि अक्षय कुमार की सफल फिल्मों का दौर शुरू हो गया है. 

Advertisement

वेलकम टू द जंगल के बारे में 

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि वेलकम टू द जंगल वेलकम फ्रेंचाइज का तीसरा पार्ट है, जो 2007 में आया था. वहीं दूसरा पार्ट वेलकम बैक 2015 में रिलीज हुई थी. इसके बाद अब वेलकम टू द जंगल आई है, जिसमें सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फ़िरोज़ खान (अर्जुन), दिवंगत पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्य सिंह और भाग्य भानुशाली नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढे़ं- शाहिद-करीना के मौजा ही मौजा गाने में पंजाबी ही नहीं असम भाषा के भी हैं बोल, 19 साल बाद सुनकर भी नहीं होगा यकीन

Advertisement
Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी कांड में 5 बड़े खुलासे!कैसे हुई सबूत मिटाने की कोशिश?
Topics mentioned in this article
Welcome To The Jungle
Akshay Kumar
Bollywood
Entertainment