Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ा भूत बंगला का रिकॉर्ड, कर डाली इतने करोड़ की ओपनिंग

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1: 'वेलकम टू द जंगल' के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है. जिसमें अक्षय कुमार की फिल्म शानदार ओपनिंग करती दिखाई दे रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
वेलकम टू द जंगल का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
NDTV

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1: इस शुक्रवार को अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (वेलकम 3) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म के ट्रेलर, टीजर और गानों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है. समीक्षकों ने भी 'वेलकम टू द जंगल' को मनोरंजक फिल्म बताया है. 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पाटनी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े जैसे सितारे नजर आ रहे हैं. फिल्म के निर्देशक अहमद खान हैं.

ये भी पढ़ें: ना 70 ना ही 80, धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर पूरे किए इतने दिन, कमाए 1813 करोड़

वेलकम टू द जंगल की कमाई

वहीं रिलीज से बाद अब 'वेलकम टू द जंगल' के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है. जिसमें अक्षय कुमार की फिल्म शानदार ओपनिंग करती दिखाई दे रही हैं. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन (शुक्रवार) भारत में लगभग 17.15 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. इसमें गुरुवार के पेड प्रीमियर के 3.75 करोड़ भी शामिल हैं. 'वेलकम टू द जंगल' की शाम 9 बजे तक की कमाई 13.40 करोड़ रुपये रही. कुल 10,487 शोज में 23 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही. 

पिछली फिल्मों से तुलना

यह 2007 की वेलकम और 2015 की वेलकम बैक का अगला सीक्वल है. फिल्म के निर्देशक अहमद खान हैं. लेखक नीरज वोरा हैं. प्रोड्यूसर्स में फिरोज नाडियादवाला, राकेश दांग और वेदांत विकास बाली शामिल हैं. अक्षय कुमार की पिछली फिल्म भूत बंगला ने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये कमाए थे. उसमें प्रीमियर जोड़कर कुल 16 करोड़ हुए. इससे पहले जॉली एलएलबी 3 का ओपनिंग 12.50 करोड़ था. वेलकम टू द जंगल ने इनकी तुलना में बेहतर शुरुआत की है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
NDTV AGM 2026 : Chairperson UK Sinha ने कहा, जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध
Topics mentioned in this article
Welcome To The Jungle Box Office Collection
Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1
Welcome To The Jungle  box Office Collection
Welcome To The Jungle  budget
Akshay Kumar