Welcome To Jungle: मल्टी स्टारर फिल्म वेलकम टू जंगल का थियेटर्स में शानदार प्रदर्शन जारी है. फिल्म ने 10वें दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 10.44 करोड़ रुपए कमाए हैं और 10 दिनों में फिल्म का नेट कलेक्शन 118. 52 करोड़ पहुंच गया है. वीकेंड पर थियेटर में फिल्म के प्रदर्शन में जबर्दस्त उछाल आया. शनिवार और रविवार को फिल्म ने क्रमशः 7.92 करोड़ रुपए और 10.44 करोड़ रुपए जुटाए. इसके साथ ही अक्षय की इस फिल्म ने जॉली एलएलबी-3 के लाइफ टाइम आकंड़े को मार कर लिया है.
वेलकम टू जंगल अक्षय की छठीं बड़ी फिल्म बनी
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल और अन्य बड़े स्टार्स वाली फिल्म 'वेलकम टू जंगल' का निर्देशन कोरियाग्राफर टर्न्ड डायरेक्टर अहमद खान ने किया है. थियेटर में रिलीज होने के बाद से ही फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के बाद आई यशराज बैनर की आई आलिया भट्ट स्टारर 'अल्फा' भी वेलकम टू जंगल के कदम नहीं रोक पाई. 3 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म 'अल्फा' को कई स्क्रीन्स देने के बावजूद फिल्म ने दूसरे वीकेंड में शानदार प्रदर्शन जारी रखा और उम्मीद के मुताबिक बड़ी संख्या में लोग फिल्म देखने पहुंचे.
जल्द 150 करोड़ का आकंड़ा छू सकती है फिल्म
'वेलकम' सीरीज़ की तीसरी फिल्म वेलकम टू जंगल ने रिलीज के दूसरे रविवार यानी 10वें दिन 10.44 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की. 9वें दिन की 7.92 करोड़ रुपए की कमाई के मुकाबले दूसरे दिन की कमाई में 31.81% की बढ़ोतरी देखी गई. रविवार को फिल्म ने 10.44 करोड़ रुपए कमाए. कुल मिलाकर फिल्म ने दूसरे वीकेंड में 23.31 करोड़ रुपए जुटाए, जिससे इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसका कुल नेट कलेक्शन 118.52 करोड़ रुपए पहुंच गया है और फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 139.85 करोड़ रुपए है. फिल्म जल्द 150 करोड़ रुपए नेट कलेक्शन का आंकड़ा छू सकती है.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का ब्यौरा -
पहला हफ़्ता – 95.21 करोड़ रुपए
8वां दिन – 4.95 करोड़ रुपए
9वां दिन – 7.92 करोड़ रुपए
10वां दिन – 10.44 करोड़ रुपए