अपनी शादी की बात खुद से करने में थोड़ी शर्म आती है, लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड का एक ऐसा गाना बताएंगे जिसके लिए किसी भी लड़की को शादी की बात सीधे करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बस एक गाना गाकर ही वो अपनी मां को अपने मन की बात बता सकती हैं. ये गाना खासकर उन लड़कियों के लिए है, जो अपनी शादी करने की इच्छा जाहिर करना चाहती हैं. 90 के दशक का एक ऐसा ही गाना है, जिसमें बेटी अपनी मां से अपनी शादी करने की इच्छा बताती है. इस गाने में प्यार, शरारत और शादी से जुड़ी खुशिया हैं. ये गाना 1994 की उस फिल्म का है, जिसने शादी-ब्याह और पारिवारिक रस्मों को पर्दे पर एक अलग ही अंदाज दिया था.
लता मंगेशकर की आवाज में बेटी ने मां से कही दिल की बात
हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वो है साल 1994 में आई फिल्म 'हम आपके हैं कौन...' का, जिसे लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी. इस गाने के बोल देव कोहली ने लिखे थे और इसका संगीत तैयार किया था राम-लक्ष्मण ने. इस गाने में निशा की किरदार निभाने वाली माधुरी दीक्षित अपनी मां से अपने मन की बात बताती हैं. वो अपनी मां से कहती है कि उसके मन में प्यार ने जगह बना ली है और अब वह उस 'जोगी' के साथ शादी करना चाहती है. समझ गए आप की वो गाना कौन सा है. हम बात कर रहे हैं 'माई ने माई मुँडेर पे तेरे बोल रहा है कागा' गाने की. इस गाने के बोल इस तरह हैं-
माई ने माई
माई ने माई मुँडेर पे तेरे बोल रहा है कागा
जोगन हो गयी तेरी दुलारी मन जोगी संग लागा
माई ने माई मुँडेर पे तेरे बोल रहा है कागा
जोगन हो गई तेरी दुलारी मन जोगी संग लागा
चन्न माहिये चन्न माहिये मेरे डोल सिपैये
चो: चन्न माहिये चन्न माहिये मेरे डोल सिपैये
चाँद की तरह चमक रही थी उस जोगी की काया
मेरे द्वारे आकर उसने प्यार का अलक जगाया
अपने तन पे भस्म रमा के
सारी रैन वो जागा
जोगन हो गई तेरी दुलारी मन जोगी संग लागा
ये भी पढ़ें: 46 सालों से टूटे दिलों की आवाज बना हुआ है ये गाना, लता मंगेशकर की आवाज और आनंद बख्शी के बोलों ने किया अमर
'चट मंगनी पट ब्याह' वाला पूरा माहौल
इस गाने को खास बनाता है इसका चुलबुला अंदाज. जिसमें बेटी अपनी मेंहदी से लेकर के शादी तक के सपने देखती है. और जोगी पर उसका दिल क्यों आया है, ये भी बताती है. यानी अगर किसी बेटी को अपने प्यार में होने और शादी करने की इच्छा घर वालों या अपनी मम्मी को बतानी है तो ये गाना इस माहौल के लिए बिल्कुल फिट बैठता है. 'हम आपके हैं कौन' फिल्म में सलमान खान और माधुरी दीक्षित के साथ मोहनीश बहल, रेणुका शहाणे, अनुपम खेर, रीमा लागू और आलोक नाथ जैसे कलाकार नजर आए थे.
बॉक्स ऑफिस पर रचा था इतिहास
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 5 अगस्त 1994 को रिलीज हुई थी, जिसे सूरज बड़जात्या ने बताया था. ये सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि 90 के दशक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फैमिली फिल्मों में से एक थी. बॉक्स ऑफिस इंडिया में इस फिल्म को 'ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर' बताया गया है. फिल्म की कहानी में परिवार, प्यार, रस्में और शादी का जो मेल था, उसने इसे दर्शकों के बीच खास जगह दिलाई. गाने माई ने माई में लता मंगेशकर की आवाज, माधुरी दीक्षित की अदायगी और शादी की चुलबुली तैयारियों ने इस गाने को ऐसा बना दिया कि आज भी बेटी की शादी के मौके पर इसे सुनते ही 90 के दशक की वो रौनक याद आ जाती है.