18 साल की टूटी शादी, 43 की उम्र में तलाक के बाद नहीं की शादी, 52 की उम्र में अकेले हैं सिंगर

विशाल ददलानी ने सिंगर, म्यूजिक डायरेक्टर और रियलिटी शो जज के तौर पर एक अलग पहचान बनाई है. उन्होंने लंबे समय तक अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखा, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर खुलकर बात की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
विशाल ददलानी की अनकही लव स्टोरी
नई दिल्ली:

विशाल ददलानी इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं. सिंगर, म्यूजिक डायरेक्टर और रियलिटी शो जज के तौर पर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. इन दिनों वह इंडियन आइडल में बतौर जज नजर आ रहे हैं. विशाल उन चुनिंदा सेलिब्रिटीज में से हैं, जो अपनी बात खुलकर रखते हैं. हालांकि, उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखा है. लेकिन हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने पहली बार अपनी लव लाइफ और शादीशुदा जीवन के बारे में खुलकर बात की.

23 साल की उम्र में हुआ था पहला प्यार

Mashable India से बातचीत के दौरान विशाल ने बताया कि उन्हें 23 साल की उम्र में पहली बार प्रियाली कपूर से प्यार हुआ था. खास बात यह रही कि जिस लड़की से उन्हें प्यार हुआ, उसी के साथ उन्होंने 25 साल की उम्र में शादी भी की. विशाल ददलानी और प्रियाली कपूर ने साल 1999 में शादी की थी. दोनों का रिश्ता करीब 18 सालों तक चला, लेकिन बाद में उनके रास्ते अलग हो गए. साल 2017 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया.

ये भी पढे़ं- 25 साल पहले इस फिल्म को भारत में मिली थी 100 प्रतिशत ओपनिंग, एक्ट्रेस बोली- धुरंधर और धुरंधर 2 से भी ज्यादा लोगों ने देखा

तलाक के बाद नहीं की दूसरी शादी

प्रियाली कपूर, विशाल ददलानी का पहला प्यार थीं. उनके अलग होने के बाद विशाल ने दोबारा शादी नहीं की. 52 साल की उम्र में भी वह सिंगल लाइफ जी रहे हैं और पूरी तरह अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं. विशाल और प्रियाली के कोई बच्चे नहीं है. लेकिन इस दौरान दिलचस्प बात यह है कि अलग होने के बावजूद दोनों ने कभी पब्लिकली एक-दूसरे के खिलाफ बयान नहीं दिया है. जहां कई सेलिब्रिटी तलाक के बाद विवादों में घिर जाते हैं, वहीं विशाल और प्रियाली ने अपने रिश्ते के प्रति सम्मान बनाए रखा. उनकी कहानी यह भी दिखाती है कि हर रिश्ता हमेशा साथ नहीं चलता, लेकिन सम्मान और मैच्योरिटी के साथ उसे समाप्त किया जा सकता है.

Advertisement

काम और संगीत को दे रहे हैं पूरा समय

विशाल ने तलाक के बाद खुद को पूरी तरह म्यूजिक और अपने करियर में व्यस्त रखा. वह लगातार नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं और युवा कलाकारों को भी मंच देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं.

ये भी पढे़ं- बॉबी देओल के बचपन में था रंगा बिल्ला का खौफ, प्राइम वीडियो की 8 एपिसोड की सीरीज में दिखी कहानी

Advertisement
Featured Video Of The Day
ईरान पर हमला करने वाला था अमेरिका अचानक ट्रंप ने क्यों लिया यू-टर्न?
Topics mentioned in this article
Vishal Dadlani
Vishal Dadlani Love Story