अनुष्का शर्मा और दोस्तों के साथ लंदन के पार्क में समय बिताते दिखे विराट कोहली, बेटे अकाय को गोद में उठाए फोटो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक फोटो में विराट कोहली बेटे अकाय को अपने कंधे पर उठाए हुए दिख रहे हैं. दूसरी तस्वीरों में यह कपल पार्क में दोस्तों के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
लंदन के पार्क में समय बिताते दिखे विराट कोहली
नई दिल्ली:

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर लंदन में एक शांत और खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. हाल ही में यह मशहूर कपल लंदन के एक पार्क में अपने बेटे अकाय के साथ समय बिताते हुए देखा गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक फोटो में विराट, अकाय को अपने कंधे पर उठाए हुए दिख रहे हैं. दूसरी तस्वीरों में यह कपल पार्क में दोस्तों के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहा है. दोनों आरामदायक कपड़ों में नजर आ रहे हैं. अनुष्का ने धारीदार शर्ट के साथ ढीली-ढाली ट्राउजर पहनी थी. वहीं विराट ने बेज रंग की पैंट और काली शर्ट पहनकर अपने कैजुअल लुक को पूरा किया था.

यह भी पढ़ें-  संचिता उगले की दोस्त गीतांजलि का दावा, मौत से कुछ महीने पहले एक्ट्रेस ने कहा था- 'जीना नहीं चाहतीं'

ये तस्वीरें तब सामने आईं, जब पिछले हफ्ते अहमदाबाद में यह कपल एक फैन से मिला था. ताज होटल के एक कर्मचारी ने कपल के साथ तस्वीरें शेयर कीं और उनके हाथ से लिखे नोट की तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जिसमें उन्होंने मेहमाननवाजी के लिए स्टाफ का शुक्रिया अदा किया था. नोट में लिखा था, "आशी, हर तरह की मदद के लिए धन्यवाद. हमारी तरफ से शुभकामनाएं." इस पर विराट और अनुष्का दोनों के हस्ताक्षर थे. इसके लिए ऑनलाइन उनकी तारीफें हो रही हैं. एक यूजर ने लिखा, "पावर कपल," जबकि दूसरे ने कमेंट किया, "मैडम जी की तो जिंदगी बन गई."

यह भी पढ़ें- करण जौहर करने जा रहे हैं ओडियान से मलयालम डेब्यू, पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ बनाएंगे फिल्म

इस महीने की शुरुआत में IPL ट्रॉफी जीतने के बाद यह कपल वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के राधा केलि कुंज आश्रम गया और उनका आशीर्वाद लिया. उनकी यात्रा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिनमें विराट और अनुष्का आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी से मिलने के बाद आश्रम से निकलते हुए दिखाई दिए.

Advertisement

बता दें कि कपल वृंदावन अक्सर जाता रहता है. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी 2017 में हुई थी. उनके एक बेटा, अकाय और एक बेटी वामिका है.

Featured Video Of The Day
व्यापारी की हत्या कर कार की डिग्गी में रखी लाश, फिर पूरे जयपुर में घुमात रहे आरोपी
Topics mentioned in this article
Virat Kohli
Virat Kohli Latest News
Virat Kohli Latest Updates
Virat Kohli Latest Photo
Virat Kohli Latest Video